Viral Video: हिरण के लिए भगवान बन गया छोटा बंदर! मगरमच्छ से ऐसे बचाई जान, देखें वीडियो

Updated:
विज्ञापन
monkey-vs-crocodile

बंदर और मगरमच्छ के बीच जंग

Viral Video: सोशल मीडिया पर जानवरों से जुड़े वीडियो हमेशा यूजर्स का ध्यान खींचते हैं, और इस समय एक वीडियो ने तहलका मचा दिया है. वीडियो मगरमच्छ, हिरण और बंदर से जुड़ा है. जिसमें बंदर के साहस की जमकर तारीफ हो रही है.

विज्ञापन

Viral Video: वायरल वीडियो में देखा जा सकता है, एक मगरमच्छ हिरण के सिर को अपने मजबूत जबड़े से जकड़ा हुआ नजर आ रहा है. हिरण को जान बचाने के लिए हाथ-पांव मारते हुए देखा जा सकता है. लेकिन मगरमच्छ की मजबूत पकड़ से खुद को नहीं बचा पाता. वीडियो में लोग भी नजर आ रहे हैं, लेकिन किसी ने भी उसकी मदद नहीं की. सिर्फ मोबाइल उठाकर यह नजारा रिकॉर्ड करते दिख रहे हैं. तभी एक नन्हे बंदर की एंट्री होती है और पूरा गेम ही बदल जाता है.

नन्हे बंदर ने ऐसे बचाई हिरण की जान

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है, जब हिरण को बचाने के लिए कोई सामने नहीं आता, तो जंगल का नन्हा हीरो बंदर अचानक भगवान बनकर सामने आ जाता है. बंदर ने सबसे पहले नाले के ऊपर बैठकर मगरमच्छ पर पत्थर फेंकने शुरू किए. वह जोर-जोर से चिल्लाता है और सारी ताकत लगाकर मगरमच्छ का ध्यान अपनी ओर खींचता है. शुरू में ये प्रयास कामयाब नहीं होते, लेकिन बंदर हार मानने वाला नहीं था. अचानक उसने नाले में छलांग लगाई और सीधे हिरण के पीठ पर बैठ गया. बंदर हिरण को जोर लगाकर अपनी ओर खींचता है. कुछ देर बाद हिरण मगरमच्छ की कैद से आजाद हो जाता है और तेजी से भागकर नाले को पार कर जाता है. इधर बंदर पूरी मुस्तैदी के साथ मगरमच्छ के सामने डटा हुआ दिख रहा है. जब हिरण मगरमच्छ से काफी दूर चला जाता है, तो बंदर भी छलांग लगाकर पेड़ पर चढ़ जाता है. इस तरह बंदर ने अपनी समझ और साहस से हिरण की जान बचाई.

सोशल मीडिया पर बंदर की हो रही तारीफ

वीडियो को Ajin Joseph नाम के यूजर ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है. वीडियो को लाखों लोगों ने देख लिया है और अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं. कुछ लोग बंदर की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ लोगों ने वीडियो को फेक बता दिया. कुछ लोग इसे एआई वीडियो भी बता रहे हैं.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola