Viral Video: छत पर मजे में रील बना रहा थी लड़की, अचानक पहुंची मां और उतार दिया भूत, वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी

रील बनाती लड़की, फोटो सोशल मीडिया एक्स
Viral Video: सोशल मीडिया पर रील्स का जादू कुछ इस कदर छाया है कि लोग बस मौका मिलते ही कैमरा ऑन कर रील्स बनाने में जुट जाते हैं. कोई डांस, कोई ड्रामा, तो कोई कॉमेडी—हर कोई रातों-रात स्टार बनने के सपने देख रहा है. लेकिन कभी-कभी ये रील्स का चक्कर ऐसा भारी पड़ता है कि स्टारडम तो दूर, स्टार्स तक दिखने लगते हैं. ऐसा ही एक वायरल वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है, जिसमें एक लड़की को रील बनाने की सनक इतनी महंगी पड़ती है कि उसकी मां का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच जाता है. और हां, इस ड्रामे में पड़ोसी भी ऐसा फंसता है कि उसकी हालत देखकर हंसी नहीं रुकती. तो चलिए, इस मजेदार वाकये को आपके साथ शेयर करते हैं.
Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है, एक लड़की छत पर मजे में रील बनाती दिख रही है. छत पर ट्राइपॉड पर मोबाइल भी लगा दिख रहा है. लड़की सुध बुध खोकर रील में बनाने में मग्न थी. उसे तो यह भी एहसास नहीं है कि उसे डांस करते हुए उसका पड़ोसी उसका वीडियो बना रहा है.
लड़की पर टूटा मां के गुस्से का कहर
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है, लड़की जब रील के रंग में डूबी थी, तभी छत पर मां का ग्रैंड एन्ट्री होता है. उसके बाद जो हुआ, शायद उसका अंदाजा लड़की को नहीं था. मां ने लड़की का रील बनाने का सारा भूत उतार दिया. लड़की को जमकर मारा और फिर ट्राइपॉड को छत से नीचे फेंक दिया. इधर लड़की के साथ वीडियो बना रहे पड़ोसी की भी हालत खराब हो गई. मां के रौद्र रूप को देखकर उसके चेहरे ही हवाइयां उड़ गईं.
सोशल मीडिया पर जमकर मजे ले रहे यूजर
सोशल मीडिया एक्स पर Anu Yadav नाम की एक यूजर ने वीडियो को अपने एक्स अकाउंट पर शेयर किया. वीडियो को दो दिन में ही लाखों लोगों ने देख लिया और जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- “कुछ भी हो आखिर रील तो वायरल हो गई.” एक ने लिखा- “यह लोग कौन सी दुनिया से आते हैं पता नहीं.” इसपर वीडियो शेयर करने वाली यूजर ने लिखा- “हां, कभी-कभी लगता है जैसे ये लोग अपनी ही अलग दुनिया में रहते हैं, समाज और हकीकत से पूरी तरह कटे हुए.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










