Viral Video: दो चोटी वाले मेंढ़क का जलवा, काली जुल्फें लहराकर सोशल मीडिया पर मचाया तहलका

Frog
Viral Video: सोशल मीडिया पर दो चोटियों वाले मेंढक का वीडियो खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में मेंढक को लड़कियों की तरह दो चोटियां बांधकर ज़मीन पर बैठे हुए देखा जा सकता है. आप भी देखिए यह वीडियो.
Viral Video: सोशल मीडिया पर एक अजीबोगरीब वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में नजर आ रहा है कि एक मेंढक घर के अंदर फ़र्श पर बैठा हुआ है. लेकिन यह कोई साधारण मेंढक नहीं है. इस मेंढक की एक खासियत है, जो इसे दुनिया के बाकी सभी मेंढकों से अलग बनाती है—वह है इस मेंढक की दो छोटी-छोटी चोटियां.
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि मेंढक के इंसानों की तरह काले बाल हैं, जिनसे उसने लड़कियों की तरह दो चोटियां बना रखी हैं. हालांकि, वीडियो को ध्यान से देखने पर पता चलता है कि यह बाल नकली हैं. अनुमान लगाया जा रहा है कि शायद किसी मालिक ने इस मेंढक को इंसानों के बालों से बना छोटा-सा विग पहनाया होगा.इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Neha Kumari
नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.
डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










