ePaper

Viral Video: पानी पी रहे चीते पर झपटा मगरमच्छ, खूब छटपटाया चीता; कैमरे में कैद हुआ खौफनाक मंजर

Updated at : 19 Sep 2025 1:40 PM (IST)
विज्ञापन
Viral Video Clip
वायरल वीडियो क्लिप

Viral Video: इन दिनों इंटरनेट पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है. वीडियो में एक मगरमच्छ चीते का शिकार करते हुए नजर आ रहा है. तेज रफ्तार से भागने वाले चीते को मगरमच्छ का शिकार बनता देख आप भी सहम जायेंगे.

विज्ञापन

Viral Video: सोशल मीडिया पर अक्सर एक से बढ़कर एक अजब-गजब वीडियो वायरल होते रहते हैं. इनमें कुछ वीडियो काफी मजेदार, तो कई बेहद खौफनाक भी होते हैं. सोशल मीडिया पर कई यूजर्स को जानवरों के वीडियो देखना काफी पसंद होते हैं. यही वजह है कि जानवरों से जुड़े वीडियो तेजी से वायरल हो जाते हैं. इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है. इस वीडियो में एक मगरमच्छ चीते का शिकार करते हुए नजर आ रहा है.

शिकार करते मगरमच्छ का वायरल वीडियो

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक चीता किसी जलाशय के किनारे पानी पी रहा है. तभी अचानक एक मगरमच्छ पानी से निकलता है और चीते पर झपटता है. मगरमच्छ चीते के गर्दन को अपने जबड़े में काफी मजबूती से पकड़ता है. इस दौरान चीता खुद को छुड़ाने के लिए काफी छटपटाता है, लेकिन वह खुद को मगरमच्छ की पकड़ से छुड़ा नहीं पाता. मगरमच्छ धीरे-धीरे चीते को पानी के अंदर ले जाता है. चीते का शिकार करते मगरमच्छ का यह वीडियो काफी खौफनाक है.

प्रकृति का असली रोमांच- यूजर

इस वायरल को अब तक 61 हजार से अधिक लोगों ने देखा है. वहीं 200 से अधिक लोगों ने वीडियो लाइक किया है. इसके अलावा वीडियो पर कई यूजर्स ने कमेंट भी किया है. एक यूजर ने लिखा “ये है प्रकृति का असली रोमांच – पल भर में बाज़ी पलट जाती है”. एक दूसरे यूजर ने अपने अनुभव साझा करते हुए लिखा “तालाब किनारे का ये मंजर सच में रोमांचक है. चीता जैसे ही पानी पी रहा था, मगरमच्छ ने अचानक हमला कर दिया. पल भर में चीता को खींचकर पानी में ले गया, दृश्य रोंगटे खड़े कर देने वाला था.”

विज्ञापन
Dipali Kumari

लेखक के बारे में

By Dipali Kumari

नमस्कार! मैं दीपाली कुमारी, एक समर्पित पत्रकार हूं और पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हूं, जहां झारखंड राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण सामाजिक, राजनीतिक और जन सरोकार के मुद्दों पर आधारित खबरें लिखती हूं. इससे पूर्व दैनिक जागरण आई-नेक्स्ट सहित अन्य प्रतिष्ठित समाचार माध्यमों के साथ भी कार्य करने का अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola