ePaper

Viral Video: सांप को जीभ दिखा रहा आदमी, काले नाग ने ऐसा लिया बदला कि उड़ गए सभी के होश

Updated at : 19 Sep 2025 7:27 PM (IST)
विज्ञापन
Man and Snake
Man and Snake

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में नजर आ रहा है कि एक व्यक्ति एक सांप को हाथ में पकड़कर उसे अपने चेहरे के करीब ला रहा है. व्यक्ति सांप की जीभ निकालने की कोशिश करता है, तभी सांप उसके हाथ को काट लेता है. इसके बाद आदमी दर्द से चीखने लगता है. देखिए यह वायरल वीडियो.

विज्ञापन

Viral Video: आए दिन सोशल मीडिया पर कुछ ऐसे लोगों का वीडियो वायरल होते रहते हैं जिन्हें देखकर हैरानी तो होती है, साथ ही मन में सवाल उठता है कि आखिर ये लोग अपनी जान को जोखिम में डालकर ऐसे अजीबो-गरीब कारनामे क्यों करते हैं. ऐसा ही एक अतरंगी और अजीब वीडियो इस दिन सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

वीडियो में नजर आ रहा है कि एक व्यक्ति जंगल में खड़ा है. व्यक्ति के हाथ में एक विशाल काले रंग का सांप है. व्यक्ति बिना देर किए सांप को अपने चेहरे के पास ले जाता है और सांप की जीभ उसके सामने निकलने लगती है. तभी गुस्से में आकर सांप जोर से उसके हाथ को काट लेता है और उसकी जीभ को बुरी तरह दबोच लेता है. व्यक्ति कई बार खुद को छुड़ाने की कोशिश करता है, लेकिन पहले तो सांप मानने का नाम नहीं लेता. बाद में कई कोशिशों के बाद सांप उससे छोड़ देता है. इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया गया है, जिसे अब तक हजारों लोग देख चुके हैं.

यह भी पढ़े: Viral Video: कुत्ते ने दी दोस्ती की मिसाल, बिल्ली को गिरने से बचाकर जीत लिया लोगों का दिल

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

प्रभात खबर डिजिटल के जरिए मैंने पत्रकारिता की दुनिया में अपना पहला कदम रखा है. यहां मैं धर्म और राशिफल बीट पर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हूं. इसके अलावा मुझे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों से जुड़े विषयों पर लिखने में रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola