Vice President Election में जगदीप धनखड़ और मार्गरेट अल्वा के बीच मुकाबला, जानें कौन किस पर भारी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Jul 2022 5:22 PM

उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए निर्वाचक मंडल यानी इलेक्टोरल रोल 775 सदस्यों का है. इसमें लोकसभा के 543 और राज्यसभा के 232 सदस्य शामिल हैं. हाल में हुए चुनावों में भाजपा को तीन सीटों का नुकसान हुआ और राज्यसभा में उसके सदस्यों की संख्या घटकर 92 सांसदों की रह गई. वहीं लोकसभा में उसके पास बहुमत है.
भारत में 6 अगस्त को होने वाले उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए विपक्ष की साझा उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा ने मंगलवार को अपना नामांकन दाखिल कर दिया है. इससे पहले एनडीए के प्रत्याशी जगदीप धनखड़ ने सोमवार को अपना पर्चा दाखिल किया था. उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए जगदीप धनखड़ को एनडीए का प्रत्याशी बनाकर भाजपा देश के जाट समुदाय को साधने का प्रयास किया है. वहीं, विपक्ष की ओर से मार्गरेट अल्वा को उम्मीदवार बनाकर संयुक्त प्रगतिशील गठनबंधन (यूपीए) ने भाजपा के खिलाफ अपनी एकजुटता और मजबूती को प्रदर्शित करने की कोशिश की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए