13.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

VIDEO: टाइगर जयराम महतो ने रांची में भरी हुंकार, 2024 में झारखंड में होगा बदलाव

रांची-झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति के केन्द्रीय अध्यक्ष टाइगर जयराम महतो ने ईईएफ मैदान टाटीसिलवे में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड के मूल निवासियों के हक व अधिकार छीनने वाले अब अपना नया ठिकाना ढूंढ लें. झारखंड के लोग 2024 में बदलाव के लिए तैयार हैं.

रांची-झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति के केन्द्रीय अध्यक्ष टाइगर जयराम महतो ने ईईएफ मैदान टाटीसिलवे में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड के मूल निवासियों के हक व अधिकार छीनने वाले अब अपना नया ठिकाना ढूंढ लें. झारखंड के लोग 2024 में बदलाव के लिए तैयार हैं. जयराम ने बदलाव संघर्ष सभा में कहा कि राज्यवासी अपनी भाषा, अपनी पहचान, विस्थापन एवं नियोजन को लेकर संघर्षरत हैं, फिर भी सरकार उनकी आवाज को दरकिनार कर 60/40 हकमार नीति के तहत नियुक्ति प्रक्रिया में व्यस्त है. जयराम महतो ने कहा कि झारखंड के निर्माण के लिए बड़ी संख्या में लोगों ने कुर्बानी दी. इसके बाद अलग राज्य बना, तो फायदा बाहरी लोगों को मिल रहा है. उन्होंने कहा कि टाटीसिलवे के ईईएफ मैदान में खचाखच भरी भीड़ एलान करती है कि अब और लूट की छूट नहीं मिलेगी. खतियानधारियों को न्याय चाहिए. राज्य की जनता अब अपना हक लेकर रहेगी. 23 साल के झारखंड में झारखंडी कौन है, यह भी परिभाषित नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण है. इस बदलाव संकल्प सभा को लेकर जो टीम काम कर रही थी, उसके सक्रिय सदस्य सुमित कुमार महतो ने बताया कि करीब 23 साल के झारखंड में झारखंडी कौन है, सरकार यह भी परिभाषित नहीं कर सकी. आपको बता दें कि कार्यक्रम से पहले जयराम महतो ने अनगड़ा में भगवान बिरसा मुंडा व गोंदलीपोखर में निर्मल महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. सभा में उन्होंने कहा कि आज लोगों की यह भीड़ यहां सवाल बनकर आयी है, जिसका जवाब सरकार के पास नहीं है.

Guru Swarup Mishra
Guru Swarup Mishrahttps://www.prabhatkhabar.com/
मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel