Jharkhand: सूबे में रिकॉर्ड बना रहे कोरोना के मामले, संख्या 1300 के पार
Author Surajkumar thakur
Updated:
विज्ञापन
झारखंड में कोरोना की बढ़ती रफ्तार अब डराने लगी है. बीते कुछ दिनों में झारखंड में हर दिन औसतन 90 मरीज मिले हैं. सूबे में कोरोना मरीजों की संख्या 1330 हो गयी है.
विज्ञापन
झारखंड में कोरोना की बढ़ती रफ्तार अब डराने लगी है. बीते कुछ दिनों में झारखंड में हर दिन औसतन 90 मरीज मिले हैं. सोमवार को कोरोना मरीजों की नयी संख्या ने रिकॉर्ड बना दिया. सोमवार यानी 8 जून को सूब में 187 मरीज मिले. ये बहुत बड़ी संख्या है. इन नये मामलों के साथ ही सूबे में कोरोना मरीजों की संख्या 1330 हो गयी है.
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक सूबे में अब तक 1330 कोरोना मरीज मिले हैं. इनमें से 519 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं. राज्य में एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्या अब 804 रह गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










