पालघर मामले पर उद्धव ठाकरे के बयान के साथ क्या रहा खास?
Author Ravikumar verma
Updated:
विज्ञापन

देश में जारी कोरोना संकट के बीच 20 अप्रैल से शर्त्तों के साथ लॉकडाउन के दौरान छूट दी गयी. फैसले के साथ ही लोकसभा सचिवालय में कामकाज शुरू हो गया. दूसरे सरकारी दफ्तरों में भी कामकाज होने लगा है. छूट में कई औद्योगिक गतिविधियों के साथ किसानों को भी राहत दी गयी है. स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि भारत में लॉकडाउन के बाद कोरोना संक्रमण के मामले घटे हैं. जबकि, पालघर मामले पर महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा है कि दोषियों को नहीं बख्शा जाएगा. वहीं, मामले में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने महाराष्ट्र सरकार से रिपोर्ट मांगी है.
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










