IND vs NZ T20: झारखंड का अगला ‘धोनी’ कौन? JSCA के अधिकारी ने दिया यह जवाब
Published by : Amleshnandan sinha Updated At : 24 Jan 2023 9:45 PM
IND vs NZ T20: झारखंड का अगला ‘धोनी’ कौन? JSCA के अधिकारी ने दिया यह जवाब
India vs New Zealand T20 Series: भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज क्लीन स्वीप कर लिया है. अब रांची के जेएससीए स्टेडियम में 27 मार्च को पहला टी20 मुकाबला खेला जायेगा. इसको लेकर तैयारियां जोरों पर हैं. टिकटों की ऑफलाइन बिक्री शुरू हो चुकी है.
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला रांची में खेला जायेगा. जेएससीए के मीडिया वाइस प्रेसिडेंट जय कुमार सिन्हा ने प्रभात खबर से खास बातचीत में बताया कि मैच के लेकर पूरी तैयारी कर ली गयी है. तीन महीने के अंतराल में यह दूसरा मौका है तब हम इंटरनेशनल मैच की मेजबानी करने वाले हैं. हम पूरी तरह तैयार हैं. उन्होंने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी के बाद झारखंड के दर्शक टीम इंडिया के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज और लोकल बॉय ईशान किशन को देखना पसंद करते हैं. उम्मीद है कि जिस प्रकार न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत ने वनडे में प्रदर्शन किया है, टी20 में भी वैसा ही देखने को मिलेगा. स्टेडियम दर्शकों से खचाखच भरा रहेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By AmleshNandan Sinha
अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










