सोशल मीडिया पर महेंद्र सिंह धौनी के लिए फेयरवेल मैच की मांग, फैन्स की BCCI से गुहार

15 अगस्त को भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया. उनके ऐलान के बाद फैन्स मायूस हैं. फैन्स धौनी के लिए फेयरवेल मैच कराने की मांग कर रहे हैं. कई फैन्स ऐसे हैं जिन्हें आज भी यकीन नहीं हो रहा है कि महेंद्र सिंह धौनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है. सोशल मीडिया पर धौनी के फेयरवेल मैच कराए जाने की मांग जारी है. फैन्स को माही का फेयरवेल मैच देखना है. धौनी के रिटारयमेंट के ऐलान के बाद उनके होम स्टेट झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने भी फेयरवैल मैच कराने की अपील की थी. हालांकि, बाद में बीसीसीआई ने ऐसा कुछ करने से इंकार कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










