मोदी ने श्रीलंका के पुराने बौद्ध मंदिर में की पूजा-अर्चना

Updated:
विज्ञापन
मोदी ने श्रीलंका के पुराने बौद्ध मंदिर में की पूजा-अर्चना

कोलंबो : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवारको श्रीलंका के पुराने बौद्ध सीमा मलाका मंदिर गये और पारंपरिक दीप प्रज्ज्वलन समारोह में शामिल हुए. मोदी ने मंदिर में पूजा-अर्चना की और पुष्प अर्पित किये. यह मंदिर 120 साल से भी पुराने गंगारामया मंदिर का हिस्सा है. उनके साथ श्रीलंकाई प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे भी थे. मंदिर के मुख्य […]

विज्ञापन

कोलंबो : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवारको श्रीलंका के पुराने बौद्ध सीमा मलाका मंदिर गये और पारंपरिक दीप प्रज्ज्वलन समारोह में शामिल हुए. मोदी ने मंदिर में पूजा-अर्चना की और पुष्प अर्पित किये. यह मंदिर 120 साल से भी पुराने गंगारामया मंदिर का हिस्सा है. उनके साथ श्रीलंकाई प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे भी थे. मंदिर के मुख्य भिक्षु ने उनकी अगवानी की.

मोदी मंदिर के पवित्र गर्भगृह में दाखिल हुए और दीप प्रज्ज्वलित किया. दीप प्रज्ज्वलन अंतरराष्ट्रीय बैसाख दिवस समारोह की पूर्व संध्या पर होनेवाली परंपरा है. प्रधानमंत्री मोदी और विक्रमसिंघे ने संयुक्त रूप से दीप-प्रज्ज्वलन समारोह की शुरुआत की. गंगारामया मंदिर कोलंबो के मशहूर बेरा झील के निकट स्थित है. मंदिर परिसर पर्यटकों के बीच खासा लोकप्रिय है. यह आराधना स्थल होने के साथ ही ज्ञान एवं व्यावसायिक प्रशिक्षण केंद्र भी है. मंदिर की वास्तु-कला में श्रीलंका, थाईलैंड, भारत और चीन की वास्तु-कला की मिश्रित झलक है.

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी के कोलंबो पहुंचने पर हवाईअड्डे पर श्रीलंकाई प्रधानमंत्री विक्रमसिंघे, विदेश मंत्री मंगला समरवीरा समेत कई वरिष्ठ मंत्रियों ने उनकी आगवानी की. कोलंबो पहुंचने पर अंगरेजी और श्रीलंका की भाषा में अपने ट्वीट में मोदी ने कहा, ‘कोलंबो पहुंच गया हूं. श्रीलंका आकर खुश हूं, जहां मैं बैसाख दिवस समारोह में हिस्सा लूंगा.’ इस दो दिवसीय यात्रा के दौरान वह बौद्ध धर्म के अनुयायियों के सबसे बड़े उत्सव अंतरराष्ट्रीय बैसाख दिवस समारोह में भाग लेंगे, भारतीय सहयोग से बने एक अस्पताल का उद्घाटन करेंगे और भारतीय मूल के तमिल समुदाय को संबोधित करेंगे. इसके अलावा वह कई अन्य कार्यक्रमों में भी शिरकत करेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola