डोनाल्ड ट्रंप ने साधा पेरिस समझौते पर निशाना, रूस और अमेरिका समेत भारत को बताया गंदगी फैलाने वाला देश

Updated:
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप ने साधा पेरिस समझौते पर निशाना, रूस और अमेरिका समेत भारत को बताया गंदगी फैलाने वाला देश

वॉशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने पेरिस समझौते पर भारत समेत रूस और चीन जैसे बड़े देशों पर निशाना साधा है. रविवार को पेन्सिल्वेनिया में आयोजित रैली में उन्होंने कहा कि पेरिस समझौते के तहत अमेरिका खरबों डॉलर दे रहा है, जबकि रूस, अमेरिका और भारत जैसे प्रदूषण फैलाने वाले ‘कुछ नहीं’ दे रहे. […]

विज्ञापन

वॉशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने पेरिस समझौते पर भारत समेत रूस और चीन जैसे बड़े देशों पर निशाना साधा है. रविवार को पेन्सिल्वेनिया में आयोजित रैली में उन्होंने कहा कि पेरिस समझौते के तहत अमेरिका खरबों डॉलर दे रहा है, जबकि रूस, अमेरिका और भारत जैसे प्रदूषण फैलाने वाले ‘कुछ नहीं’ दे रहे. ट्रंप ने कहा कि समझौते को लेकर वह अगले दो हफ्तों में ‘बड़ा फैसला’ लेंगे. रैली में उन्होंने वैश्विक पर्यावरण को लेकर हुई इस क्लाइमेट डील को ‘एकतरफा’ बताया. उन्होंने कहा कि इसके तहत पैसों का भुगतान करने के लिए अमेरिका को ‘गलत तरीके’ से निशाना बनाया जा रहा है, जबकि प्रदूषण फैलाने वाले रूस, चीन और भारत जैसे बड़े देश कुछ भी योगदान नहीं दे रहे.

राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि अगले दो हफ्तों में मैं पेरिस समझौते पर बड़ा फैसला करूंगा और हम देखेंगे कि क्या होता है. उन्होंने कहा कि पेरिस समझौता एकतरफा अनुबंध है, जिसमें अमेरिका अरबों डॉलर का भुगतान कर रहा है. वहीं, (प्रदूषण में) योगदान देने वाले चीन, रूस और भारत समझौते में कई योगदान नहीं देंगे. जलवायु परिवर्तन को लेकर 2015 में संयुक्त राष्ट्र की पारंपरिक रूपरेखा के तहत 194 देशों ने समझौते पर हस्ताक्षर किये और 143 ने इसके प्रति दृढ़ता दिखायी थी. इस समझौते का मकसद दुनिया के बढ़ते औसत जलवायु तामपान को दो डिग्री तक नीचे लाना था.

ट्रंप ने दावा किया कि उनके अनुमान के मुताबिक समझौते का पालन करने के चलते अमेरिका की जीडीपी को अगले 10 सालों में 2.5 ट्रिलियन डॉलर (1606 अरब रुपये से भी ज्यादा) का नुकसान हो सकता है. उन्होंने कहा कि इसका मतलब हुआ कि देशभर में फैक्टरियां और प्लांट्स बंद हो जायेंगे. उन्होंने मीडिया को ‘बेईमान’ बताते हुए कहा कि वह इसकी रिपोर्ट नहीं दिखायेगा.

ट्रंप ने कहा कि उनके प्रशासन ने पहले सौ दिन में ऐतिहासिक प्रगति की है. उन्होंने कहा कि हम एक के बाद एक वादे पूर कर रहे हैं और ईमानदारी से कहूं तो लोग बहुत खुश हैं. वे देख सकते हैं क्या हो रहा है. ट्रंप ने मैक्सिको सीमा पर दीवार बनाने का अपना वादा भी दोहराया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola