सीरिया में विद्रोहियों के कब्जे वाले चार शहरों की सरकार ने की घेराबंदी, नागरिकों और लड़ाकों को निकाला गया बाहर

Updated:
विज्ञापन
सीरिया में विद्रोहियों के कब्जे वाले चार शहरों की सरकार ने की घेराबंदी, नागरिकों और लड़ाकों को निकाला गया बाहर

बेरुत : सीरिया में विद्रोहियों के समर्थक कतर और सरकार समर्थित ईरान के बीच हुए एक समझौता के तहत शुक्रवार को विद्रोहियों के कब्जे वाले चार शहरों से नागरिकों और लड़कों कों को हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. विद्रोहियों के कब्जे के बाद सरकारी बलों ने इन शहरों की घेराबंदी की थी. […]

विज्ञापन

बेरुत : सीरिया में विद्रोहियों के समर्थक कतर और सरकार समर्थित ईरान के बीच हुए एक समझौता के तहत शुक्रवार को विद्रोहियों के कब्जे वाले चार शहरों से नागरिकों और लड़कों कों को हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. विद्रोहियों के कब्जे के बाद सरकारी बलों ने इन शहरों की घेराबंदी की थी. विद्रोहियों के कब्जे वाले पश्चिमी अलेप्पो के राशिदीन शहर से आ रही खबर के अनुसार, इस क्षेत्र में सरकार के नियंत्रण वाले इदलिब प्रांत के फुआ और काफराया से कम से कम 80 बसें पहुंची थीं. इदलिब में विद्रोहियों के एक सूत्र ने बताया कि समझौते पर शुक्रवार की सुबह से कार्रवाई शुरू हो गयी. मानवाधिकार संगठन ‘सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स’ ने लोगों को निकाले जाने की प्रक्रिया शुरू होने की पुष्टि की है.

सीरिया में रासायनिक हथियार हमले में रूस की भूमिका की जांच कर रहा अमेरिका

सरकार की ओर से किये गये समझौते के तहत 30,000 से अधिक लोगों को निकाले जाने की उम्मीद है. इस प्रक्रिया के तहत बुधवार को विद्रोहियों एवं सरकारी बलों के बीच कैदियों की अदला-बदली भी हुई थी. फुआ और काफराया के सभी 16,000 निवासियों की सरकार नियंत्रित लताकिया या दमिश्क के तटीय प्रांत अलेप्पो की ओर रुख करने की संभावना है. मिली जानकारी के अनुसार, अगर मदाया और जबादानी के निवासी वहीं रहने का चयन करते हैं, तो उन्हें ऐसा करने की अनुमति होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola