ePaper

ISIS को सबक सिखाने के लिए नए सैन्य विकल्प तलाशेंगे डोनाल्ड ट्रंप

Updated at : 27 Jan 2017 7:10 AM (IST)
विज्ञापन
ISIS को सबक सिखाने के लिए नए सैन्य विकल्प तलाशेंगे डोनाल्ड ट्रंप

वाशिंगटन : इस्लामिक स्टेट को लेकर अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कोई नरमी बरतने के मूड में नहीं नजर आ रहे हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार ऐसी संभावना है कि ट्रंप इराक एवं सीरिया में इस्लामिक स्टेट आतंकवादियों के खिलाफ लडाई तेज करने के विकल्प तलाशने के बारे में शुक्रवार यानि आज पेंटागन से बातचीत […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : इस्लामिक स्टेट को लेकर अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कोई नरमी बरतने के मूड में नहीं नजर आ रहे हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार ऐसी संभावना है कि ट्रंप इराक एवं सीरिया में इस्लामिक स्टेट आतंकवादियों के खिलाफ लडाई तेज करने के विकल्प तलाशने के बारे में शुक्रवार यानि आज पेंटागन से बातचीत करेंगे.

मौजूदा एवं पूर्व अमेरिकी अधिकारियों ने अपना नाम नहीं बताने की शर्त पर कहा कि इन विकल्पों में संभवत: वे कई विकल्प शामिल होंगे जिन पर ओबामा प्रशासन ने विचार किया लेकिन उन्हें अमलीजामा नहीं पहनाया. कुर्द लडाकों को सैन्य मदद बढाने के लिए और अधिक बलों को शामिल करने का विकल्प भी अपनाया जा सकता है.

ट्रंप रक्षा मंत्रालय कार्यालय में पहुंचने के बाद इस संबंध में बातचीत आरंभ करेंगे कि कट्टरपंथी इस्लामी आतंकवाद का ‘‘इस धरती से पूरी तरह’ सफाया करने के संकल्प को कैसे पूरा करना है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola