जांबिया के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति के बेटे की कुत्तों के काटने से मौत
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

बांजुल : जांबिया के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति अदामा बैरो के आठ वर्षीय बेेटे की कुत्तों के काटने के बाद मौत हो गयी. परिवार के एक सूत्र ने बताया कि बैरो फिलहाल सेनेगल में हैं और वह बृहस्पतिवार को राष्ट्रपति पद की शपथ लेने वाले हैं. सूत्र ने कल बताया, ‘‘कुत्तों द्वारा काटे जाने के बाद नवनिर्वाचित […]
विज्ञापन
बांजुल : जांबिया के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति अदामा बैरो के आठ वर्षीय बेेटे की कुत्तों के काटने के बाद मौत हो गयी. परिवार के एक सूत्र ने बताया कि बैरो फिलहाल सेनेगल में हैं और वह बृहस्पतिवार को राष्ट्रपति पद की शपथ लेने वाले हैं. सूत्र ने कल बताया, ‘‘कुत्तों द्वारा काटे जाने के बाद नवनिर्वाचित राष्ट्रपति बैरो के बेटे हबीबौ की रविवार की शाम को मौत हो गयी.” हबीबौ 51 वर्षीय बैरो की पांच संतानों में से एक था.
बैरो के बेटे का राजधानी बांजुल के उपनगर कनिफिंग में कल दोपहर को अंतिम संस्कार किया गया. इस संबंध में खुद बैरो की तरफ से कोई जानकारी नहीं आयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










