अमेरिका ने माना जिंदा है बगदादी

Updated:
विज्ञापन
अमेरिका ने माना जिंदा है बगदादी

वाशिंगटन : पेंटागन का मानना है कि इस्लामिक स्टेट के प्रमुख अबू बकर अल-बगदादी को खत्म करने के अमेरिका के नेतृत्व वाले गठबंधन के लगातार प्रयास के बावजूद वह अब भी जिंदा है. बगदादी ने नये मुस्लिम खलीफा शासन का नेता घोषित किये जाने के बावजूद खुद को प्रचार से दूर रखा था लेकिन पिछले […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : पेंटागन का मानना है कि इस्लामिक स्टेट के प्रमुख अबू बकर अल-बगदादी को खत्म करने के अमेरिका के नेतृत्व वाले गठबंधन के लगातार प्रयास के बावजूद वह अब भी जिंदा है. बगदादी ने नये मुस्लिम खलीफा शासन का नेता घोषित किये जाने के बावजूद खुद को प्रचार से दूर रखा था लेकिन पिछले महीने उसने उत्तरी इराकी शहर मोसुल को फिर से अपने कब्जे में लेने का अपने समर्थकों से आग्रह करते हुए एक ऑडियो संदेश जारी किया था.

यह स्पष्ट नहीं है कि वह घेराबंदी वाले शहर में मौजूद है या नहीं जहां उसने आईएस समूह द्वारा पूर्वी सीरिया और उत्तरी इराक के अधिकतर क्षेत्रों पर कब्जा किये जाने के बाद वर्ष 2014 में अपने खलीफा शासन की घोषणा की थी.

पेंटागन के प्रवक्ता पीटर कुक ने सीएनएन से कहा, ‘हमें लगता है कि बगदादी जिंदा है और अब भी आईएसआईएल का नेतृत्व कर रहा है. हम उसकी गतिविधियों का पता लगाने के लिए पूरी कोशिश कर रहे हैं.’ उन्होंने कहा, ‘अगर हमें अवसर मिलता है तो हम निश्चित तौर पर उसे न्याय के कठघरे में लायेंगे.’ कुक ने कहा, ‘हम जो भी कर सकते थे, कर रहे हैं. इस पर हम बहुत समय खर्च कर रहे हैं.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola