ePaper

मोसुल से आईएसआईएस का सफाया होने से नाई की मौज !

Updated at : 16 Nov 2016 5:12 PM (IST)
विज्ञापन
मोसुल से आईएसआईएस का सफाया होने से नाई की मौज !

मोसुल : आतंकी संगठन आईएसआईएस को मोसुल में तगड़ा झटका लगा है. इराकी सैनिकों ने आतंकी संगठन को वहां से खदेड़ दिया. आईएसआईएस के खात्‍मे होने के बाद से वहां अचानक नाईयों की मौज हो गयी है. अचानक उनका व्‍यापार काफी बढ़ गया है. मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार मोसुल में एक नाई […]

विज्ञापन

मोसुल : आतंकी संगठन आईएसआईएस को मोसुल में तगड़ा झटका लगा है. इराकी सैनिकों ने आतंकी संगठन को वहां से खदेड़ दिया. आईएसआईएस के खात्‍मे होने के बाद से वहां अचानक नाईयों की मौज हो गयी है. अचानक उनका व्‍यापार काफी बढ़ गया है.

मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार मोसुल में एक नाई की दुकान अचानक इतनी चल पड़ी है जितने की साल भर में नहीं चली. आतंकी संगठन के राज में मोसुल में अपनी दाढ़ी बढ़ाने के लिए मजबूर लोग नाई की दुकान में लाइन लगाये बैठे हैं. पूर्वी मोसुल में स्थित एक सैलुन के मालिक ने बताया कि आईएसआईएस के चलते लोगों को अपनी दाढ़ी कटवाने पर रोक लगा दी गयी थी, लेकिन जब से इराकी सैनिकों ने आईएसआईएस को इलाके से मार भगाया है तब से अचानक लोगों की भीड़ दुकान में उमड़ पड़ी है. नाई ने बताया मोसुल में आईएसआईएस ने इतना आतंक फैला दिया था कि लोग हरसमय खौफ में जिते थे.

आईएसआईएस के आतंक से सबसे अधिक असर उनके व्‍यापार पर पड़ा था. नाईयों की दुकानें बंद हो गयी थीं. दाढ़ी में रेजर चलाने पर कई बार उन्‍हें आईएसआईएस के आतंक का सामना करना पड़ता था. गौरतलब को कि कुछ दिनों पहले इराकी सैनिकों ने आईएसआईएस को मोसुल से मार भगाया और इस मुल्‍क को उसके आतंक से आजाद करा दिया. हालांकि अब भी पूरी तरह से इलाका आतंक से बाहर नहीं निकल पाया है, रह रह कर आतंकी फायरिंग करते हैं जिससे लोगों में अब भी दहशत है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola