ePaper

दो वर्ष बाद पहली बार इराकी बलों ने जिहादियों के कब्जे वाले मोसुल में किया प्रवेश

Updated at : 02 Nov 2016 7:49 AM (IST)
विज्ञापन
दो वर्ष बाद पहली बार इराकी बलों ने जिहादियों के कब्जे वाले मोसुल में किया प्रवेश

बगदाद : इराक ने मंगलवार को जानकारी दी कि उसके सैनिकों ने दो वर्ष बाद पहली बार जिहादियों के कब्जे वाले मोसुल शहर में प्रवेश किया. सेना के एक शीर्ष कमांडर ने कहा कि इस्लामिक स्टेट के चंगुल से शहर की ‘‘सच्ची मुक्ति” शुरू हो चुकी है. गौरतलब है कि करीब दो वर्ष पहले इस्लामिक […]

विज्ञापन

बगदाद : इराक ने मंगलवार को जानकारी दी कि उसके सैनिकों ने दो वर्ष बाद पहली बार जिहादियों के कब्जे वाले मोसुल शहर में प्रवेश किया. सेना के एक शीर्ष कमांडर ने कहा कि इस्लामिक स्टेट के चंगुल से शहर की ‘‘सच्ची मुक्ति” शुरू हो चुकी है.

गौरतलब है कि करीब दो वर्ष पहले इस्लामिक स्टेट समूह ने इस शहर पर कब्जा कर लिया था. ज्वाइंट ऑपरेशन्स कमांड ने आज एक बयान में कहा कि इराकी सेना के जवानों ने अब ‘मोसुल शहर के बायें किनारे पर स्थित जुदाइदात अल-मुफ्ती’ इलाके में प्रवेश कर लिया है. दजला नदी मोसुल शहर को मध्य से बांटती है. इराकी लोग शहर के पूर्वी हिस्से को बायां किनारा और पश्चिमी हिस्से को दायां किनारा कहते हैं.

जुदाइदात अल-मुफ्ती शहर का दक्षिण पूर्वी हिस्सा है. इराकी बलों ने मोसुल शहर पर फिर से कब्जा प्राप्त करने के लिए दो सप्ताह से भी अधिक समय पहले व्यापक अभियान की शुरुआत की थी और वे शहर में विभिन्न मोर्चों से आगे बढ रहे हैं. यह शहर इराक में आईएस का अंतिम सबसे मजबूत गढ था. अमेरिका प्रशिक्षित आतंकवाद रोधी सेवा :सीटीएस: के कमांडर स्टाफ जनरल तालिब शेगाती अल केनानी ने कहा, ‘‘मोसुल शहर की अब सच्ची मुक्ति शुरू हो रही है.”

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola