ePaper

ISIS से प्रेरित हमले के साजिशकर्ता ऑस्ट्रेलियाई किशोर को जेल

Updated at : 05 Sep 2016 9:19 AM (IST)
विज्ञापन
ISIS से प्रेरित हमले के साजिशकर्ता ऑस्ट्रेलियाई किशोर को जेल

मेलबर्न : इस्लामिक स्टेट से प्रेरित हमले की साजिश के तहत पुलिस अधिकारी को कुचलने और उसका सिर कलम करने की योजना बनाने वाले एक किशोर को 10 अदालत ने साल कैद की सजा सुनाई है. उसकी योजना इस हमले को ‘ऑस्ट्रेलियन वेटरन्स डे’ समारोह के दौरान अंजाम देने की थी. विक्टोरिया राज्य के सुप्रीम […]

विज्ञापन

मेलबर्न : इस्लामिक स्टेट से प्रेरित हमले की साजिश के तहत पुलिस अधिकारी को कुचलने और उसका सिर कलम करने की योजना बनाने वाले एक किशोर को 10 अदालत ने साल कैद की सजा सुनाई है. उसकी योजना इस हमले को ‘ऑस्ट्रेलियन वेटरन्स डे’ समारोह के दौरान अंजाम देने की थी. विक्टोरिया राज्य के सुप्रीम कोर्ट ने आतंकी हमले की साजिश रचने के एक आरोप में सेवडेट बेसिम (19) को जून में दोषी करार दिया था. इसके बाद उसे आजीवन कारावास तक की सजा हो सकती थी. लेकिन आज अदालत ने उसे आजीवन कारावास के बजाय 10 साल कैद की सजा सुनाई.

इस सजा में साढे सात साल के बाद पैरोल की संभावना है. अभियोजकों ने कहा कि बेसिम की योजना पिछले साल मेलबर्न में या पडोसी शहर दांडेनोंग में पुलिसकर्मियों को निशाना बनाने की थी. पुलिस ने कहा कि बेसिम चरमपंथी विचारधारा से प्रेरित था और उसने इस्लामिक स्टेट के प्रति समर्थन जाहिर किया था. पिछले साल ब्रिटेन की एक अदालत ने उत्तरपश्चिमी इंग्लैंड के ब्लैकबर्न के एक 15 वर्षीय लडके को आतंकी साजिश में शामिल होने के चलते सजा सुनाई थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola