VIDEO : पीवी सिंधु ने हैदराबाद के मीनाक्षी मंदिर में की पूजा

हैदराबाद : रियो ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाली बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु आज यहां के मीनाक्षी मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए पहुंची. सिंधु ने मंदिर में पूजा के लिए पारंपरिक वेश-भूषा को अपनाया और साड़ी में मंदिर पहुंचीं. यहां उन्होंने पारंपरिक तरीके से पूजा-पाठ की. इस मौके पर सिंधु के माता-पिता भी वहां मौजूद […]
हैदराबाद : रियो ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाली बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु आज यहां के मीनाक्षी मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए पहुंची. सिंधु ने मंदिर में पूजा के लिए पारंपरिक वेश-भूषा को अपनाया और साड़ी में मंदिर पहुंचीं. यहां उन्होंने पारंपरिक तरीके से पूजा-पाठ की. इस मौके पर सिंधु के माता-पिता भी वहां मौजूद थे. सिंधु ने पूरी श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना की. सिंधु ने इस अवसर पर मीनाक्षी मंदिर में पुष्पाजंलि भी अर्पित की.
WATCH: Rio Olympics silver medalist PV Sindhu offered prayers at Simhavahini Mahankali temple in Hyderabad today.https://t.co/gCBqqsZ3fl
— ANI (@ANI) August 27, 2016
पीवी सिंधु पहली भारतीय महिला खिलाड़ी हैं, जिन्होंने ओलंपिक के फाइनल मुकाबले में अपनी जगह बनायी. हालांकि वह फाइनल हार गयीं, लेकिन उन्हें रजत पदक मिला और ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाली वह पहली भारतीय महिला हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




