ePaper

कश्मीर हिंसा: पाकिस्तान के बाद चीन ने भी बहाया ‘‘घडि़याली आंसू''''

Updated at : 19 Jul 2016 8:33 AM (IST)
विज्ञापन
कश्मीर हिंसा: पाकिस्तान के बाद चीन ने भी बहाया ‘‘घडि़याली आंसू''''

बीजिंग : कश्‍मीर में जारी हिंसा पर भारत के दोनों पड़ोसी मुल्क चीन और पाकिस्तान घडियाली आंसू बहाने का काम कर रहे हैं. आतंकी बुरहान की मौत पर 19 जुलाई को जहां पाकिस्तान ने काला दिवस मनाया, वहीं चीन ने कहा है कि हम उम्मीद करते हैं कि इस घटना को सही ढंग से संभाला […]

विज्ञापन

बीजिंग : कश्‍मीर में जारी हिंसा पर भारत के दोनों पड़ोसी मुल्क चीन और पाकिस्तान घडियाली आंसू बहाने का काम कर रहे हैं. आतंकी बुरहान की मौत पर 19 जुलाई को जहां पाकिस्तान ने काला दिवस मनाया, वहीं चीन ने कहा है कि हम उम्मीद करते हैं कि इस घटना को सही ढंग से संभाला लिया जाएगा. भारत में नाराजगी पैदा करने वाले बयान में चीन ने सोमवार को कहा कि वह कश्मीर में झडपों में लोगों के मारे के जाने से चिंतित है तथा वह उम्मीद करता है कि हालात को ‘सही ढंग से संभालेंगी’ और ‘संबंधित पक्ष’ बातचीत के जरिए शांतिपूर्ण ढंग से मुद्दा निवारण करंगे.

चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लू कांग ने कहा, ‘‘चीन ने संबंधित खबरों का संज्ञान लिया है. हम झडपों में लोगों के हताहत होने को लेकर समान रुप से चिंतित हैं तथा उम्मीद करते हैं कि इस घटना को सही ढंग से संभाला जाएगा.’ उन्होंने कहा, ‘‘कश्मीर का मुद्दा इतिहास से जुडा है. चीन का निरंतर एक ही रुख बना हुआ है. चीन आशा करता है कि संबंधित पक्ष शांतिपूर्ण ढंग से इस मुद्दे का समाधान निकालेंगे.’

लू का बयान जानकारों के लिए हैरान करने वाला है क्योंकि जम्मू-कश्मीर में किसी भी घटनाक्रम पर चीन विरले ही टिप्पणी करता है. बीते आठ जुलाई को हिज्बुल मुजाहिदीन के आतंकी बुरहान वानी के मारे जाने के बाद घाटी में प्रदर्शन कारियों और सुरक्षा बलों के बीच हिंसक झडपें हुई थी. हिंसा में 39 लोगों की मौत हुई है.

कल राज्यसभा में इस मामले को लेकर चर्चा हुई जिसमें सभी दल ने एक स्वर में इस हिंसा की निंदा की और वहां के युवाओं को इससे दूर रहने को कहा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola