ePaper

आईएसआईएस को तंग करेगी बॉलीवुड धुनें ?

Updated at : 01 Jun 2016 8:30 PM (IST)
विज्ञापन
आईएसआईएस को तंग करेगी बॉलीवुड धुनें ?

लंदन : ब्रिटेन के विशेष सुरक्षा बल लीबिया में इस्लामिक स्टेट के आतंकवादियों के खिलाफ हथियार के तौर पर एक नयी मनोवैज्ञानिक युद्ध कला के रुप में बॉलीवुड संगीत का इस्तेमाल कर रहे हैं. पाकिस्तान मूल के एक खुफिया अधिकारी की सलाह पर ऐसा किया जा रहा है. ब्रिटिश सेना में पाकिस्तानी मूल के खुफिया […]

विज्ञापन

लंदन : ब्रिटेन के विशेष सुरक्षा बल लीबिया में इस्लामिक स्टेट के आतंकवादियों के खिलाफ हथियार के तौर पर एक नयी मनोवैज्ञानिक युद्ध कला के रुप में बॉलीवुड संगीत का इस्तेमाल कर रहे हैं. पाकिस्तान मूल के एक खुफिया अधिकारी की सलाह पर ऐसा किया जा रहा है.

ब्रिटिश सेना में पाकिस्तानी मूल के खुफिया अधिकारी ने कहा कि बॉलीवुड धुनें आईएसआईएस को तंग कर सकती है जिसके बाद इस पर अमल किया गया. दरअसल, आईएसआईएस संगीत को हराम मानता है. ‘डेली मिरर’ को एक सूत्र ने बताया, ‘‘हमें आतंकवादियों को हतोत्साहित करने की जरुरत है.’ संयुक्त विशेष अभियान कमान :जेएसओसी: के तहत ब्रिटिश सुरक्षा बल लीबियाई सैनिकों को इस बारे में प्रशिक्षण दे रहे हैं कि आईएसआईएस को सिर्ते शहर और 185 किलोमीटर लंबी लीबियाई तट रेखा से कैसे बाहर खदेड़ा जाए.

मनोवैज्ञानिक अभियान इकाई ने आईएसआईएस संचारों को पकड़ा और उनमें बॉलीवुड संगीत डाल दिया. अखबार की खबर के मुताबिक बॉलीवुड गानों को आतंकी संगठन बड़ी बेइज्जती के तौर पर देखेगा. मीडिया में आई खबरों के मुताबिक नये संगीतमय हथियार उनके छिपने के ठिकाने का खुलासा करने में भी मदद कर रहे हैं कि कब आईएसआईएस सदस्य अपने रेडियो पर संगीत के बारे में शिकायत करते हैं.

इससे उनके सटीक स्थान का पता चलता है. लीबिया में ब्रिटिश सुरक्षा बल लड़ाकू भूमिका में नहीं है. यह वहां के सुरक्षा बलों को आईएसआईएस को खदेड़ने का प्रशिक्षण दे रहा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola