ePaper

आइएस को कर दूंगा खत्म, बचाव की मुद्रा में है वह : बराक ओबाम

Updated at : 14 Apr 2016 11:33 AM (IST)
विज्ञापन
आइएस को कर दूंगा खत्म, बचाव की मुद्रा में है वह : बराक ओबाम

वाशिंगटन : राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अमेरिका एवं उसके सहयोगियों द्वारा खूंखार आतंकवादी समूह इस्लामिक स्टेट को पूरी तरह से नष्ट करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहरायी. ओबामा ने इस मामले में अपने सहयोगियों को ध्यान केंद्रित किए जाने की बात दोहराते हुए आज कहा कि आईएस सीरिया और इराक में बचाव की मुद्रा में है. […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अमेरिका एवं उसके सहयोगियों द्वारा खूंखार आतंकवादी समूह इस्लामिक स्टेट को पूरी तरह से नष्ट करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहरायी. ओबामा ने इस मामले में अपने सहयोगियों को ध्यान केंद्रित किए जाने की बात दोहराते हुए आज कहा कि आईएस सीरिया और इराक में बचाव की मुद्रा में है. ओबामा ने सीआईए मुख्यालय में शीर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा दल के साथ बैठक के बाद कहा, ‘‘सीरिया और इराक में आईएस आज बचाव की मुद्रा में है.

अरब भागीदारों समेत हमारा 66 सदस्यीय गठबंधन आक्रामक मुद्रा में है. हमने इस मामले में लय पकड ली है और हम इस लय को बरकरार रखने की इच्छा रखते हैं.’ ओबामा ने कहा कि ब्रसेल्स से लेकर इस्तांबुल तक हाल में हुए आतंकवादी हमले और इराक में फुटबाल देख रहे बच्चों की हत्या दिखाती है कि इन आतंकवादियों में निर्दोष लोगों के खिलाफ भीषण हिंसा करने की अब भी क्षमता है. उन्होंने कहा, ‘‘आईएस को उम्मीद है कि इस प्रकार के हमले हमारे सामूहिक संकल्प को कमजोर कर देंगे. वे एक बार फिर असफल हो गए हैं. उनकी बर्बरता ने पृथ्वी पर से इस घटिया आतंकवादी संगठन का सफाया करने की हमारी एकता एवं दृढता को और मजबूत ही किया है.’

ओबामा ने कहा, ‘‘हमारी हवाई मुहिम आईएस के ठिकानों को निशाना बना रही है. अब तक 11,500 हमले किए गए हैं. उनके लिए अब कोई हरकत करना पहले से मुश्किल हो गया है. वे जब ऐसी कोई कोशिश करते हैं तो हम उन्हें नष्ट कर देते है. आईएस सीरिया और इराक के कुछ इलाकों में अब भी आगे बढने में किसी तरह सफल हो रहा है लेकिन वह वहां जमीन पर पिछली गर्मियों से एक भी बडे और सफल आक्रामाक अभियान को अंजाम नहीं दे पाया है.’

उन्होंने कहा कि पिछले कुछ महीने आईएस नेतृत्व के लिए बुरे रहे हैं. सीरिया और इराक में आईएस का दायरा कम होने लगा है. ओबामा ने कहा कि आईएस को वास्तव में नष्ट करने का एकमात्र तरीका सीरिया गृह युद्ध को समाप्त करना है. उसने इस युद्ध का लाभ उठाया है और अमेरिका इस संघर्ष को कूटनीति के माध्यम से समाप्त करने के लिए काम करता रहेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola