बगदाद और उसके आसपास हुए बम विस्फोटों में 19 लोगों की मौत

Updated at : 05 Jul 2015 3:15 AM (IST)
विज्ञापन
बगदाद और उसके आसपास हुए बम विस्फोटों में 19 लोगों की मौत

बगदाद : इराक में श्रृंखलाबद्ध बम हमलों में कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गये. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सबसे भीषण हमला शनिवार की रात तब हुआ जब बगदाद के परिश्मी क्षेत्र अमील में एक कार बम विस्फोट हुआ. इस विस्फोट में नौ लोगों की मौत […]

विज्ञापन

बगदाद : इराक में श्रृंखलाबद्ध बम हमलों में कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गये. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सबसे भीषण हमला शनिवार की रात तब हुआ जब बगदाद के परिश्मी क्षेत्र अमील में एक कार बम विस्फोट हुआ. इस विस्फोट में नौ लोगों की मौत हो गई और 24 अन्य घायल हो गये.

इसमें कई दुकानें और कार क्षतिग्रस्त हो गईं. इससे पहले पुलिस ने बताया कि दक्षिण बगदाद में एक बस स्टाप के पास हुए विस्फोट में तीन लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गये. महमूदिया नगर में एक बाजार में हुए एक बम विस्फोट में तीन लोगों की मौत हो गई.

एक अन्य कार बम विस्फोट शिया नगर बादाद रुच में रेस्त्रांओं के पास हुआ जिसमें चार व्यक्तियों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गये. अस्पताल के अधिकारियों ने हताहतों की संख्या की पुष्टि की. किसी ने भी अभी तक इन हमलों की जिम्मेदारी नहीं ली है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola