अमेरिका में विमान दुर्घटना, 3 मरे
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

प्लेन विले : अमेरिका में एक छोटा विमान घर में घुस जाने से दुर्घटनाग्रस्त हो गया और विमान में सवार तीन लोग मारे गये.हालांकि पुलिस के अनुसार घर में रहने वाले लोग सुरक्षित बचने में सफल रहे. प्राप्त जानकारी के अनुसार एयरक्राफ्ट कल 5:45 मिनट शाम में एक घर में घुस गया. यह विमान पेनिसिल्वानिया […]
विज्ञापन
प्लेन विले : अमेरिका में एक छोटा विमान घर में घुस जाने से दुर्घटनाग्रस्त हो गया और विमान में सवार तीन लोग मारे गये.हालांकि पुलिस के अनुसार घर में रहने वाले लोग सुरक्षित बचने में सफल रहे. प्राप्त जानकारी के अनुसार एयरक्राफ्ट कल 5:45 मिनट शाम में एक घर में घुस गया. यह विमान पेनिसिल्वानिया से उड़ा था और मैसाच्युसेट्स जाने वाला था.
अग्निशमन दस्ता मौके पर पहुंचकर तीन घरों मे लगे आग को बुझाया. पड़ोसियों के अनुसार विमान की तेज आवाज उन्हें सुनायी पड़ी और ऐसा लगा जैसे विमान उनके सामने से उड़ा हो.
एनटीएसबी की टीम आज घटनास्थल पर पहुंचेंगी. प्रशासन मरने वालों की पहचान उनके परिवार को सूचित करने के बाद उजागर करेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










