भूकंप के झटकों से हिला चिली
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

सैंटियागो : दक्षिणी चिली के तट के निकट भूकंप के शक्तिशाली झटके महसूस किए गए, हालांकि इस दौरान किसी प्रकार की क्षति होने या किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. चिली की नौसेना की हाइड्रोग्राफी एंड ओशियानोग्राफी सर्विस ने बताया कि कल रात आए इस भूकंप से सुनामी आने की संभावना के कोई […]
विज्ञापन
सैंटियागो : दक्षिणी चिली के तट के निकट भूकंप के शक्तिशाली झटके महसूस किए गए, हालांकि इस दौरान किसी प्रकार की क्षति होने या किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. चिली की नौसेना की हाइड्रोग्राफी एंड ओशियानोग्राफी सर्विस ने बताया कि कल रात आए इस भूकंप से सुनामी आने की संभावना के कोई संकेत नहीं हैं.
अमेरिकी भूवैज्ञानिक सेवा ने बताया कि रात 10 बजकर छह मिनट पर आए भूकंप की तीव्रता 6.4 मापी गई और इसका केंद्र कॉन्सेपसियान के पश्चिमोत्तर में करीब 88 किलोमीटर और सैंटियागो के दक्षिण पश्चिम में करीब 430 किलोमीटर दूर सतह से 10 किलोमीटर की गहराई में था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










