ePaper

भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं बराक ओबामा

Updated at : 06 Jun 2015 11:51 AM (IST)
विज्ञापन
भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं बराक ओबामा

वाशिंगटन : भारत-अमेरिका संबंधों को लेकर दोनों देश काफी गंभीर दिख रहे हैं. अमेरिका ने इस संबंध में कहा है कि राष्ट्रपति बराक ओबामा भारत के साथ संबंधों को मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं और हाल में एक शीर्ष अमेरिकी रक्षा अधिकारी का दौरा संबंधों में गहराई को दिखाता है. आपको बता दें कि […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : भारत-अमेरिका संबंधों को लेकर दोनों देश काफी गंभीर दिख रहे हैं. अमेरिका ने इस संबंध में कहा है कि राष्ट्रपति बराक ओबामा भारत के साथ संबंधों को मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं और हाल में एक शीर्ष अमेरिकी रक्षा अधिकारी का दौरा संबंधों में गहराई को दिखाता है. आपको बता दें कि इस वर्ष 26 जनवरी को अमेरिकी राष्‍ट्रपति बराक ओबामा ने भारत की यात्रा की थी जिसमें दोनों देशों के बीच रिश्‍तों में गरमाहट दिखी थी. ओबामा के भारत यात्रा के पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका की यात्रा की थी.

व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव जोश अर्नेस्ट ने रोजाना के अपने संवाददाता सम्मेलन में कल कहा, ‘‘जनवरी में भारत के दौरे में जैसा कि राष्ट्रपति ने चर्चा की थी, वह दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.’’ अभी संपन्न हुए रक्षा मंत्री एश्टन कार्टर के दौरे का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि यह अमेरिका और भारत के बीच संबंधों की गहराई को दिखाता है.

उन्होंने कहा, ‘‘कई तरह के मुद्दे हैं जिसपर हम अक्सर वार्ता करते हैं कि कैसे दोनों देशों के बीच आर्थिक अवसरों को बढाया जाए.’’ अर्नेस्ट ने कहा, ‘‘हमारे सामने अपने सुरक्षा सहयोग को और मजबूती देने का अवसर है और इस सप्ताह की शुरुआत में जब कार्टर भारत में थे तब इस पर कुछ चर्चा भी हुयी.’’ उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति अमेरिका और भारत के बीच सुरक्षा सहयोग बढाना चाहते हैं और कार्टर का यह दौरा राष्ट्रीय सुरक्षा की प्राथमिकता का साफ संकेत है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola