ePaper

भारत से चोरी हुए सात पुरातात्‍विक वस्तुओं को वापस करेगा अमेरिका

Updated at : 02 Apr 2015 4:00 PM (IST)
विज्ञापन
भारत से चोरी हुए सात पुरातात्‍विक वस्तुओं को वापस करेगा अमेरिका

न्यूयार्क : होनोलुलु के एक संग्रहालय ने अमेरिकी अधिकारियों को भारत से चोरी हुए ऐसे सात दुर्लभ वस्तुएं सौंपी है जिनके बारे में माना जा रहा है कि कुख्यात कला डीलर सुभाष कपूर उन्हें भारत से चुराकर अमेरिका लाया था. होनोलुलु म्युजियम ऑफ आर्ट ने अमेरिकी आव्रर्जन एवं सीमा शुल्क प्रवर्तन विभाग (आइसीइ) के होमलैंड […]

विज्ञापन
न्यूयार्क : होनोलुलु के एक संग्रहालय ने अमेरिकी अधिकारियों को भारत से चोरी हुए ऐसे सात दुर्लभ वस्तुएं सौंपी है जिनके बारे में माना जा रहा है कि कुख्यात कला डीलर सुभाष कपूर उन्हें भारत से चुराकर अमेरिका लाया था.
होनोलुलु म्युजियम ऑफ आर्ट ने अमेरिकी आव्रर्जन एवं सीमा शुल्क प्रवर्तन विभाग (आइसीइ) के होमलैंड सिक्योरिटी इंवेस्टिगेशन (एचएसआइ) के जवानों को कल सात प्राचीन वस्तुएं सौंपी. उसने आइसीइ की जांच के बाद ये वस्तुएं सौंपी है. जांच में सामने आया था कि इन वस्तुओं को भारत के मंदिरों और प्राचीन बौद्ध स्थलों से चुराकर अवैध रूप से अमेरिका लाया गया है.
undefined
आइसीइ एजेंट वस्तुओं को यहां लेकर आएंगे जिसके बाद उन्हें भारत सरकार को सौंप दिया जाएगा. अधिकारियों ने कहा कि संग्रहालय ने जब 1991 से 2003 के बीच इन वस्तुओं को अपने संग्रह में शामिल किया था तो उसे इस बात की जानकारी नहीं थी कि इन्हें चुराया गया है.
न्यूयार्क में विशेष एजेंटों ने यह पाया था कि कपूर की एनवाईसी गैलरी से 2000 वर्ष पुराना टेराकोटा रैटल संभवत: संग्रहालय में है जिसके बाद होनोलुलु में होमलैंड सुरक्षा अधिकारियों ने गत वर्ष संग्रहालय से संपर्क किया था. इसके बाद संग्रहालय ने एचएसआई के सहयोग से यह पाया कि छह अन्य वस्तुओं का संबंध भी कपूर से हो सकता है. कपूर को 2011 के अंत में जर्मनी में गिरफ्तार किया गया था. उसे भारत प्रत्यर्पित कर दिया गया था, जहां उसके खिलाफ सुनवाई चल रही है.
होनोलुलु म्युजियम ऑफ आर्ट के निदेशक स्टीफन जोस्ट ने कहा ‘कला बाजार में लूटपाट एक गंभीर समस्या है और संग्रहालयों समेत कलाकृतियों के सभी खरीदारों को इस बात का ध्यान रखने की आवश्यकता है कि कुछ प्राचीन वस्तुएं अवैध रूप से प्राप्त की गई हो सकती हैं.’
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola