अमेरिका में फिर हिंदू मंदिर में तोडफोड, लिखा ”FEAR”

लॉसएंजिलिस : अमेरिका में एक हिंदू मंदिर में तोडफोड की गई है. इसकी कई खिडकियां तोड दी गई और इसकी दीवारों पर ‘डर’ शब्द लिख दिया गया है.अमेरिका के वाशिंगटन राज्य में इस महीने इस तरह की यह दूसरी घटना है. बृहस्पतिवार को देर रात केंट हिंदू मंदिर में यह घटना हुई. स्थानीय कोमो टीवी […]
लॉसएंजिलिस : अमेरिका में एक हिंदू मंदिर में तोडफोड की गई है. इसकी कई खिडकियां तोड दी गई और इसकी दीवारों पर ‘डर’ शब्द लिख दिया गया है.अमेरिका के वाशिंगटन राज्य में इस महीने इस तरह की यह दूसरी घटना है.
बृहस्पतिवार को देर रात केंट हिंदू मंदिर में यह घटना हुई. स्थानीय कोमो टीवी की खबर के मुताबिक मंदिर आने वाले लोगों ने कहा कि वे इस बात को लेकर निश्चित नहीं हैं कि क्या उन्हे उनके धर्म को लेकर निशाना बनाया गया है या आस पडोस के किशारों ने सिर्फ संकट पैदा करने के लिए ऐसा किया.
वाशिंगटन राज्य में हाल के दिनों में इस तरह की यह दूसरी घटना है. इससे पहले 15 फरवरी को अज्ञात बदमाशों ने सीएटल मेट्रोपोलिटन इलाके में बोथेल हिंदू मंदिर की दीवारांे पर ‘बाहर निकल जाओ’ लिख दिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










