पंचपहड़ी में संपन्न हुआ भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक सह वनभोजसदस्यता अभियान को गति देने पर हुई चर्चाआगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों की बनी रुप रेखा फोटो,नं.- 8 (बैठक करते भाजपा कार्यकर्ता )प्रतिनिधि, सोनोपंचपहाड़ी के रमणीक पहाड़ी वादियों में शनिवार को प्रखंड भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक सह वनभोज प्रखंड अध्यक्ष बलराम प्रसाद मंडल की अध्यक्षता में संपन्न हुई. सदस्यता अभियान को तेल गति देने व आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर हुए इस बैठक में कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने विचार रखें. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व विधायक फाल्गुनी प्रसाद यादव ने कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का आह्वान करते हुए कहा कि आप अपने संदेश जन-जन तक ले जायें. कोई भी गठबंधन मोदी के विजय रथ को नहीं रोक सकेगी. पार्टी के जिला महामंत्री सह जिला सदस्यता अभियान प्रभारी प्रियरंजन सिन्हा ने सदस्यता अभियान को तेज गति प्रदान करने पर जोर देते हुए कहा कि प्रत्येक मतदान केंद्र पर बनाये जाने वाले बूथ लेवल एजेंट को अपने क्षेत्र में व्यापक रुप से सदस्य बनाना है. पूर्व जिलाध्यक्ष पोषण यादव ने कहा कि कार्यकर्ताओं में बेहतर काम करने का स्वस्थ स्पर्धा होनी चाहिए. कार्यक्रम का संचालन कर रहे रंजीत सिंह ने कहा कि पहले राशि देकर सक्रिय सदस्य बनायें थे. बैठक को सरपंच मकबूल अंसारी, महेंद्र यादव, शुकदेव यादव, भाजयुमो जिलाध्यक्ष विजय शंकर यादव, कपिलदेव सिंह, नुनेश्वर शर्मा आदि ने भी संबोधित किया. मौके पर दशरथ यादव, सीताराम यादव, प्रदीप वर्णवाल, बंगाली यादव, रतनलाल मिश्र सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे.
विजय रथ को नहीं रोक पायेगी कोई भी गठबंधन
पंचपहड़ी में संपन्न हुआ भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक सह वनभोजसदस्यता अभियान को गति देने पर हुई चर्चाआगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों की बनी रुप रेखा फोटो,नं.- 8 (बैठक करते भाजपा कार्यकर्ता )प्रतिनिधि, सोनोपंचपहाड़ी के रमणीक पहाड़ी वादियों में शनिवार को प्रखंड भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक सह वनभोज प्रखंड अध्यक्ष बलराम प्रसाद मंडल की अध्यक्षता में […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement