ओबामा ने हवाई में मनाया क्रिसमस : गाया कैरोल, किया अमेरिकी सैनिकों को संबोधित
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

कैलुआ : राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अपने परिवार के साथ हवाई स्थित छुटिट्यों वाले घर में क्रिसमस मनाया जहां उन्होंने कैरोल गाए और एक दूसरे को उपहार भी दिए. व्हाइट हाउस ने कहा कि ओबामा क्रिसमस की पूर्व संध्या से छुट्टी पर हैं. उन्होंने पत्नी, दो बेटियों और दोस्तों के साथ रात का भोजन किया. […]
विज्ञापन
कैलुआ : राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अपने परिवार के साथ हवाई स्थित छुटिट्यों वाले घर में क्रिसमस मनाया जहां उन्होंने कैरोल गाए और एक दूसरे को उपहार भी दिए.
व्हाइट हाउस ने कहा कि ओबामा क्रिसमस की पूर्व संध्या से छुट्टी पर हैं. उन्होंने पत्नी, दो बेटियों और दोस्तों के साथ रात का भोजन किया. ओबामा ने सेना की हर शाखा के उन सैनिकों को भी फोन किया, जो छुट्टियों के दौरान विदेशों में तैनात हैं.
व्हाइट हाउस ने कहा कि ओबामा ने सैनिकों को उनकी सेवाओं और उस बलिदान के लिए धन्यवाद कहा, जो वे और उनके परिवार करते हैं. एक वार्षिक परंपरा के तहत, ओबामा और प्रथम महिला मिशेल ओबामा को कल सैनिकों और उनके परिवारों के साथ हवाई स्थित मरीन कॉर्प्स शिविर में जाना था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










