आंध्र प्रदेश के दो तीर्थयात्रियों की झारखंड में सडक हादसे में मौत
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
हजारीबाग (झारखंड) : झारखंड के हजारीबाग जिले के गोहर इलाके में आज एक सडक हादसे में आंध्र प्रदेश के दो तीर्थयात्रियों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रुप से जख्मी हो गए. हादसा उस वक्त हुआ जब तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस एक ट्रक से टकरा गई. हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक अखिलेश […]
विज्ञापन
हजारीबाग (झारखंड) : झारखंड के हजारीबाग जिले के गोहर इलाके में आज एक सडक हादसे में आंध्र प्रदेश के दो तीर्थयात्रियों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रुप से जख्मी हो गए. हादसा उस वक्त हुआ जब तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस एक ट्रक से टकरा गई.
हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक अखिलेश झा ने कहा कि तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस कोलकाता की ओर जा रही थी. जब यह बस राष्ट्रीय राजमार्ग दो पर पहुंची तो सामने से आ रहे एक ट्रक से टकरा गई. बस बौद्ध गया, वाराणसी और अन्य तीर्थ स्थानों से होकर आ रही थी और इसे वापस आंध्र प्रदेश जाना था.दो तीर्थयात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई. झा ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










