ePaper

जर्मनी: दो बंदूकधारियों ने अंधाधुंध बरसाई गोलियां, 8 की मौत 5 लोग गंभीर रूप से घायल

Updated at : 20 Feb 2020 8:07 AM (IST)
विज्ञापन
जर्मनी: दो बंदूकधारियों ने अंधाधुंध बरसाई गोलियां, 8 की मौत 5 लोग गंभीर रूप से घायल

बर्लिन: यूरोपिय देश जर्मनी का जर्मन सिटी स्थित हनाउ इलाका गोलियों की आवाज से थर्रा उठा. लगातार हो रही गोलीबारी की वजह से लोग दहशत में आ गए और वहां अफरा-तफरी मच गयी. भीड़-भाड़ वाले इस इलाके में लोग जान बचाने के लिए जिधर रास्ता मिला, भागे. जब गोलीबारी थमी तो पता चला कि आठ […]

विज्ञापन

बर्लिन: यूरोपिय देश जर्मनी का जर्मन सिटी स्थित हनाउ इलाका गोलियों की आवाज से थर्रा उठा. लगातार हो रही गोलीबारी की वजह से लोग दहशत में आ गए और वहां अफरा-तफरी मच गयी. भीड़-भाड़ वाले इस इलाके में लोग जान बचाने के लिए जिधर रास्ता मिला, भागे. जब गोलीबारी थमी तो पता चला कि आठ लोग अपनी जिंदगी गंवा चुके हैं.

दो बंदूकधारियों ने दिया घटना को अंजाम

जानकारी के मुताबिक घटना बुधवार देर रात की है. जर्मन सिटी स्थित हनाउ के शीशा बार के आसपास काफी संख्या में लोग मौजूद थे. तभी दो अज्ञात हमलावरों ने वहां अंधाधुंध फायरिंग कर दी. इस फायरिंग में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गयी वहीं पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

हमले के बाद दोनों बंदूकधारी मौके से भागने में कामयाब रहे. घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी और तलाशी अभियान चला रही है.

गोलीबारी की घटना की जांच में जुटी पुलिस

स्थानीय मीडिया में छपी रिपोर्ट्स के मुताबिक अभी तक ना तो बंदूकधारियों के विषय में कोई सूचना मिल पायी है और ना ही घटना के पीछे के कारणों का पता चल सका है. पुलिसकर्मियों ने फिलहाल घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया है और घटना की छानबीन में जुट गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola