ePaper

पाकिस्तान ने 20 भारतीय मछुआरों को रिहा किया, वाघा सीमा पर बीएसएफ को सौंपा

Updated at : 06 Jan 2020 10:22 PM (IST)
विज्ञापन
पाकिस्तान ने 20 भारतीय मछुआरों को रिहा किया, वाघा सीमा पर बीएसएफ को सौंपा

लाहौर : पाकिस्तानी जेल से रविवार को रिहा किये गये 20 भारतीय मछुआरे अटारी-वाघा सीमा पार कर सोमवार को भारत पहुंच गये. भारत और पाकिस्तान में जारी तनावपूर्ण संबंधों के बीच सद्भावना दर्शाते हुए इन सभी को रिहा किया गया था. अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तानी रेंजरों ने इन भारतीय मछुआरों को सीमा सुरक्षा बल […]

विज्ञापन

लाहौर : पाकिस्तानी जेल से रविवार को रिहा किये गये 20 भारतीय मछुआरे अटारी-वाघा सीमा पार कर सोमवार को भारत पहुंच गये. भारत और पाकिस्तान में जारी तनावपूर्ण संबंधों के बीच सद्भावना दर्शाते हुए इन सभी को रिहा किया गया था.

अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तानी रेंजरों ने इन भारतीय मछुआरों को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) को सौंपा. इनमें से ज्यादातर आंध्र प्रदेश के रहने वाले हैं. उन्होंने बताया कि पाकिस्तान छोड़ने से पहले उन्हें ‘आपात यात्रा प्रमाण-पत्र’ जारी किये गये. अधिकारियों ने कहा कि भारतीय सीमा में प्रवेश के तुरंत बाद मछुआरों की चिकित्सीय जांच करायी गयी. इनमें से कुछ जमीन पर झुके और धरती को चूमा. रिहा किये गये मछुआरों की पहचान एस किशोर, एन धनराजू, गरमर्थी, राम बाबू, एस अप्पा राव, जी रामा राव, बी अप्पन्ना, एन नरसिंह, वी सैमुअल, के यारय्या, डीएस नारायण, के राजू, के वेंकटा, एस कल्यान, भाविरुदु, सेमसन राव और गिर सोमनाथ के तौर पर की गयी है.

गिर सोमनाथ ने संवाददाताओं से कहा, हमें पाकिस्तानी तटरक्षक ने नवंबर 2018 में पाकिस्तानी जल क्षेत्र में जाने पर गिरफ्तार कर लिया था. गिर ने पाकिस्तान में गिरफ्तारी को अपने जीवन का सबसे बुरा वक्त बताया. ये मछुआरे सिंध प्रांत में कराची के मालिर जिला कारागार से रिहा होने के बाद रविवार को ट्रेन से लाहौर पहुंचे थे. इदी फाउंडेशन के एक अधिकारी ने बताया, उनके यहां पहुंचने पर, फाउंडेशन उन्हें लेने लाहौर रेलवे स्टेशन पहुंचा और उन्हें अपने केंद्र पर ले गया जहां उन्हें भोजन और नये कपड़े दिये गये.

रेंजर्स के एक अधिकारी ने मछुआरों को भारतीय अधिकारियों को सौंपे जाने की पुष्टि की. मालिर जिला कारागार के अधीक्षक औरंगजेब कांगो ने कहा कि रिहा किये गये भारतीयों को छह महीने की सजा सुनायी गयी थी, लेकिन उनके दस्तावेज एवं राष्ट्रीयता की पुष्टि संबंधी प्रक्रिया पूरी किये जाने के चलते इसमें देरी हुई. उन्होंने बताया कि करीब 200 भारतीय मछुआरे अब भी पाकिस्तान की जेल में बंद हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola