ePaper

LoC पर गोलाबारी : भारत-पाकिस्तान के बीच कूदा चीन, बोला- दोनों देश धैर्य बरतें

Updated at : 27 Dec 2019 7:35 PM (IST)
विज्ञापन
LoC पर गोलाबारी : भारत-पाकिस्तान के बीच कूदा चीन, बोला- दोनों देश धैर्य बरतें

बीजिंग : चीन ने शुक्रवार को भारत और पाकिस्तान से अपील की है कि तनाव को बढ़ने से रोकने के लिए धैर्य बरतें. इस तरह की खबरें हैं कि नियंत्रण रेखा पर दोनों ओर की सेना गोलीबारी कर रही है. रक्षा सूत्रों ने बताया कि नियंत्रण रेखा पर बुधवार को पाकिस्तानी सैनिकों के संघर्ष विराम […]

विज्ञापन

बीजिंग : चीन ने शुक्रवार को भारत और पाकिस्तान से अपील की है कि तनाव को बढ़ने से रोकने के लिए धैर्य बरतें. इस तरह की खबरें हैं कि नियंत्रण रेखा पर दोनों ओर की सेना गोलीबारी कर रही है.

रक्षा सूत्रों ने बताया कि नियंत्रण रेखा पर बुधवार को पाकिस्तानी सैनिकों के संघर्ष विराम उल्लंघन में सेना का एक जूनियर कमीशंड अधिकारी शहीद हो गया और एक महिला की मौत हो गयी. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान पीओके के अंदर गांवों में तोप और मोर्टार तैनात कर भारत में नागरिक आबादी को निशाना बना रहा है. पाकिस्तान की सेना ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि नियंत्रण रेखा पर भारतीय सैनिकों द्वारा बिना उकसावे के की गयी गोलीबारी में उसके दो सैनिक मारे गये. चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गेंग शुंग ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा, हमने संबंधित रिपोर्ट देखी और हम स्थिति को देख रहे हैं.

उन्होंने कहा, भारत और पाकिस्तान दोनों का पड़ोसी होने के नाते हम दोनों पक्षों से अपील करते हैं कि कार्रवाई करने में धैर्य बरतें जिससे तनाव नहीं बढ़े, वार्ता के माध्यम से विवादों का शांतिपूर्ण समाधान करें और संयुक्त रूप से क्षेत्रीय शांति और स्थिरता को बनाये रखें.

गाैरतलब है बुधवार को जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर रामपुर सेक्टर में पाकिस्तानी सैनिकों ने संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए गोलीबारी की जिसमें सेना का एक जवान शहीद हो गया व एक व्यक्ति की मौत हो गयी थी. सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तान की ओर से दागे गये गोले असैन्य क्षेत्रों में भी गिरे जिसमें दो नागरिक घायल हो गये.

संघर्ष विराम उल्लंघन की घटनाएं ऐसे समय में हो रही हैं जब हाल ही में पाकिस्तान के सेना प्रमुख ने नियंत्रण रेखा से लगे हाजीपीर का दौरा किया था. सूत्रों ने बताया कि संघर्ष विराम उल्लंघन करके पाकिस्तान छद्म युद्ध के जरिये भारत में घुसपैठ कराना चाहता है. सूत्रों ने बताया कि भारतीय सेना इस संघर्षविराम उल्लंघन का माकूल जवाब दे रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola