नाइजीरियाई तट के पास जहाज में सवार 18 भारतीयों को समुद्री लुटेरों ने किया अगवा
Updated at : 05 Dec 2019 7:49 AM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली: नाइजीरियाई तट के पास समुद्री लुटेरों ने हांगकांग के ध्वज वाले जहाज में सवार 18 भारतीयों का अपहरण कर लिया. समुद्री घटनाओं पर नजर रखने वाली एक वैश्विक एजेंसी ने यह जानकारी दी. आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि भारतीयों के अपहरण की खबरों के बाद नाइजीरिया में स्थित भारतीय मिशन ने घटना से […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली: नाइजीरियाई तट के पास समुद्री लुटेरों ने हांगकांग के ध्वज वाले जहाज में सवार 18 भारतीयों का अपहरण कर लिया. समुद्री घटनाओं पर नजर रखने वाली एक वैश्विक एजेंसी ने यह जानकारी दी.
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि भारतीयों के अपहरण की खबरों के बाद नाइजीरिया में स्थित भारतीय मिशन ने घटना से संबंधित जानकारियों का पता लगाने और अपहृत भारतीयों को बचाने के लिए अफ्रीकी राष्ट्र के अधिकारियों से संपर्क किया.
जहाजों की गतिविधयों को ट्रैक करने वाले ‘एआरएक्स मैरीटाइम’ ने अपनी वेबसाइट पर कहा कि जहाज को मंगलवार को समुद्री डाकुओं ने अपने कब्जे में ले लिया और जहाज पर सवार 19 लोगों का अपहरण कर लिया गया, जिनमें से 18 भारतीय हैं.
तीन दिसंबर की शाम को नाइजीरियाई तट के पास से गुजरते समय हांगकांग के झंडे वाले ‘वीएलसीसी, एनएवीई कान्स्टलेशन’ पर समुद्री लुटेरों ने हमला किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




