गोटाबाया राजपक्षे ने श्रीलंका के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली , जय श्री महाबोधि में की पूजा-अर्चना

Updated:
विज्ञापन
गोटाबाया राजपक्षे ने श्रीलंका के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली , जय श्री महाबोधि में की पूजा-अर्चना

कोलंबो: श्रीलंका में गृहयुद्ध के दौरान विवादस्पद रक्षा सचिव रहे गोटबाया राजपक्षे ने देश के नए राष्ट्रपति के रूप में अनुराधापुर के रूवानवेली सेया में शपथ ली. नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ने जय श्री महाबोधि में पूजा-अर्चना की. राजपक्षे ने शपथग्रहण करने से पहले एक ट्वीट में कहा, जीत के लिए कोशिश करने से ज्यादा जरूरी होता […]

विज्ञापन

कोलंबो: श्रीलंका में गृहयुद्ध के दौरान विवादस्पद रक्षा सचिव रहे गोटबाया राजपक्षे ने देश के नए राष्ट्रपति के रूप में अनुराधापुर के रूवानवेली सेया में शपथ ली. नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ने जय श्री महाबोधि में पूजा-अर्चना की. राजपक्षे ने शपथग्रहण करने से पहले एक ट्वीट में कहा, जीत के लिए कोशिश करने से ज्यादा जरूरी होता है जीत को बनाए रखना.

राजपक्षे के बड़े भाई महिंदा राजपक्षे भी इस शपथग्रहण समारोह में मौजूद थे. महिंदा 2005 से 2015 तक देश के राष्ट्रपति रह चुके हैं. उनके अलावा पूर्व मंत्री बासिल राजपक्षे और बड़ी संख्या में सांसदों ने इस समारोह में हिस्सा लिया. चुनाव आयोग ने रविवार को परिणाम जारी करते हुए घोषणा की थी कि राजपक्षे (70 वर्षीय) ने प्रेमदास (52 वर्षीय) को 13 लाख से अधिक मतों से पराजित किया.

आयोग ने बताया कि राजपक्षे को 52.25 प्रतिशत (69,24,255) मत मिले जबकि प्रेमदास को 41.99 प्रतिशत (55,64,239) वोट प्राप्त हुए. अन्य उम्मीदवारों को 5.76 प्रतिशत वोट मिले. चुनाव आयोग के अध्यक्ष महिंदा देशप्रिय ने कहा कि चुनाव में कुल मिलाकर लगभग 83.73 प्रतिशत मतदान हुआ.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola