शेख हसीना को भारत रवाना होने से पहले इमरान ने किया फोन

Updated:
विज्ञापन
शेख हसीना को भारत रवाना होने से पहले इमरान ने किया फोन

ढाका : बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना बृहस्पतिवार से चार दिवसीय यात्रा पर भारत जायेंगी जहां वह भारतीय समकक्ष नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगी. इस दौरान दोनों देशों के बीच करीब एक दर्जन समझौतों पर हस्ताक्षर किये जाने की उम्मीद है. भारत और बांग्लादेश में संसदीय चुनाव के बाद हसीना की भारत की यह पहली […]

विज्ञापन

ढाका : बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना बृहस्पतिवार से चार दिवसीय यात्रा पर भारत जायेंगी जहां वह भारतीय समकक्ष नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगी. इस दौरान दोनों देशों के बीच करीब एक दर्जन समझौतों पर हस्ताक्षर किये जाने की उम्मीद है.

भारत और बांग्लादेश में संसदीय चुनाव के बाद हसीना की भारत की यह पहली यात्रा होगी. हसीना और मोदी पांच अक्तूबर को द्विपक्षीय वार्ता करेंगे. वह तीन और चार अक्तूबर को विश्व आर्थिक मंच की ओर से आयोजित भारत आर्थिक सम्मेलन में मुख्य अतिथि होंगी. विदेश मंत्री एके अब्दुल मोमीन ने बुधवार को कहा कि दोनों देशों के बीच विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े एक दर्जन द्विपक्षीय समझौतों पर हस्ताक्षर किये जाने की उम्मीद है और दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों के बीच तीस्ता समेत साझा नदियों के जल बंटवारे के मुद्दे की समीक्षा और रोहिंग्या संकट के मुद्दे पर चर्चा की भी संभावना है.

इस बीच, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने बुधवार को अचानक शेख हसीना को फोन पर बातचीत कर उनका हालचाल जाना. हसीना के प्रेस सचिव एहसान उल करीम ने बताया कि बुधवार दोपहर बातचीत के दौरान खान ने हसीना से हाल ही में लंदन में हुए उनके आंख के ऑपरेशन के बारे में पूछा. करीम ने कहा, प्रधानमंत्री हसीना ने अपनी आंख के बारे में पूछने पर खान का शुक्रिया अदा किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola