पाकिस्तान में नया रहस्यः शीशे में नहीं दिखता इमरान खान की तीसरी पत्नी का अक्स, PM आवास के कर्मचारी का दावा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्लीः पाकिस्तान के प्रधानमंत्री आवास में तैनात एक कर्मचारी ने ऐसा दावा किया है जो हैरतअंगेज है. उसने दावा किया है कि पाकिस्तान की प्रथम महिला यानी प्रधानमंत्री इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी का अक्स आईने में नहीं दिखता है. बुशरा इमरान खान की तीसरी पत्नी हैं. ANI ने पाकिस्तान की कैपिटल टीवी […]
विज्ञापन
नयी दिल्लीः पाकिस्तान के प्रधानमंत्री आवास में तैनात एक कर्मचारी ने ऐसा दावा किया है जो हैरतअंगेज है. उसने दावा किया है कि पाकिस्तान की प्रथम महिला यानी प्रधानमंत्री इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी का अक्स आईने में नहीं दिखता है. बुशरा इमरान खान की तीसरी पत्नी हैं.
Pakistan's first lady Bushra Bibi's image does not appear in mirrors: PM House staff
Read @ANI story | https://t.co/H5eej6qq6R pic.twitter.com/b4Q17GIWu1
— ANI Digital (@ani_digital) September 29, 2019
ANI ने पाकिस्तान की कैपिटल टीवी पर खातून-ए-अव्वल (प्रथम महिला) को लेकर इन सनसनीखेज़ दावे से जुड़ी रिपोर्ट दी है. बता दें कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने संयुक्त राष्ट्र महासभा की 74वीं बैठक में शामिल होने के लिए अमेरिका रवाना होने से पूर्व पत्नी बुशरा बीबी के साथ मक्का में उमरा किया था. इस दौरान वह सिर से लेकर पांव तक बुर्के में ढकी थीं.
कथित तौर पर बुशरा बीबी पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की पहली घूंघट वाली पत्नी हैं. वह एक विश्वासपात्र हैं और उन्होंने पिछले साल सत्ता में आने से करीब छह महीने पहले इमरान खान से शादी की थी.
रिपोर्ट्स के अनुसार, बुशरा एक आध्यात्मिक गुरू हैं. वह पांच बच्चों की मां हैं और उनकी उम्र 40 साल से ऊपर है. उनकी छवि एक तंत्र- मंत्र और जादू टोना करने वाली शख्सियत के रूप में हैं. दावा तो ये भी किया जाता है कि बुशरा ने दो जिन्न भी पाल रखे हैं और वह उन्हें कच्चा मांस परोसती हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










