जापान में आया शक्तिशाली तूफान, तोक्यो हवाई अड्डे पर 17,000 यात्री फंसे
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

तोक्योः जापान की राजधानी तोक्यो व उसके आसपास आये शक्तिशाली तूफान ने पूरे क्षेत्र में तबाही मचायी. तूफान के कारण यातायात भी बुरी तरह प्रभावित हुआ और तोक्यो के नरीता हवाई अड्डे पर लगभग 17,000 यात्री रात भर फंसे रहे. एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि तूफान की वजह से 100 से अधिक उड़ानों […]
विज्ञापन
तोक्योः जापान की राजधानी तोक्यो व उसके आसपास आये शक्तिशाली तूफान ने पूरे क्षेत्र में तबाही मचायी. तूफान के कारण यातायात भी बुरी तरह प्रभावित हुआ और तोक्यो के नरीता हवाई अड्डे पर लगभग 17,000 यात्री रात भर फंसे रहे. एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि तूफान की वजह से 100 से अधिक उड़ानों को रद्द करना पड़ा क्योंकि हवाई अड्डे से सड़क और रेल संपर्क भी बुरी तरह से प्रभावित हुए.
हवाई अड्डे के प्रवक्ता केई मियाहारा ने बताया कि आधी रात को हवाई अड्डे पर कुल 16,900 लोग फंसे हुए थे. मियाहारा ने बताया, ‘‘यात्री अब घर या अपने-अपने गंतव्यों पर जाने लगे हैं क्योंकि बसों और ट्रेनों की आवाजाही शुरू हो गयी है.
तोक्यो के पूर्व में स्थित चिबा का नरीता हवाई अड्डा टायफून फैक्शई की चपेट में आ गया जिससे विमानों का संचालन काफी प्रभावित हुआ. हवा की रफ्तार 207 किलोमीटर प्रति घंटे तक थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










