डोरियन तूफान का कहर जारी, बहामा में मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 30

नसाउ : बहामा में शक्तिशाली तूफान डोरियन से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 30 पर पहुंच गयी है. बहामा के प्रधानमंत्री हुबर्ट मिनिस ने गुरुवार को अमेरिकन नेटवर्क ‘सीएनएन’ को बताया कि डोरियन से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 30 पर पहुंच गयी है. अधिकारियों ने पहले मृतकों की संख्या 20 बताई थी […]
नसाउ : बहामा में शक्तिशाली तूफान डोरियन से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 30 पर पहुंच गयी है. बहामा के प्रधानमंत्री हुबर्ट मिनिस ने गुरुवार को अमेरिकन नेटवर्क ‘सीएनएन’ को बताया कि डोरियन से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 30 पर पहुंच गयी है.
अधिकारियों ने पहले मृतकों की संख्या 20 बताई थी लेकिन साथ ही चेतावनी दी थी कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है.
मिनिस ने कहा कि तूफान ने ‘‘कई पीढ़ियों को नुकसान” पहुंचाया है.
संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि बहामा में 70,000 लोगों को ‘‘तत्काल सहायता की जरूरत” है. डोरियन गुरुवार रात को अमेरिका के उत्तर और दक्षिण कैरोलिना में पहुंचा जिससे वहां तेज हवाएं चलीं और बारिश हुई. तूफान के कारण समुद्र में खतरनाक स्तर तक लहरें उठी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










