ePaper

ENGvAUS वर्ल्ड कप 2019 के दूसरे सेमीफ़ाइनल में ऑस्ट्रेलिया 157/6

Updated at : 11 Jul 2019 10:43 PM (IST)
विज्ञापन
ENGvAUS वर्ल्ड कप 2019 के दूसरे सेमीफ़ाइनल में ऑस्ट्रेलिया 157/6

Getty Images

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप में पांच बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया और अब तक तीन फ़ाइनल खेल चुकी इंग्लिश टीम के बीच एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड पर दूसरा सेमीफ़ाइनल खेला जा रहा है.

https://twitter.com/cricketworldcup/status/1149251101256032256

टॉस जीत कर ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाज़ी चुनी और […]

विज्ञापन

Getty Images

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप में पांच बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया और अब तक तीन फ़ाइनल खेल चुकी इंग्लिश टीम के बीच एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड पर दूसरा सेमीफ़ाइनल खेला जा रहा है.

https://twitter.com/cricketworldcup/status/1149251101256032256

टॉस जीत कर ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाज़ी चुनी और पहले 7 ओवर तक उसके तीन विकेट गिर गये. इसके बाद स्टीव स्मिथ के अर्धशतकीय पारी से ऑस्ट्रेलियाई पारी संभाली और 35 ओवर तक ऑस्ट्रेलिया ने छह विकेट के नुकसान पर 157 रन बना लिये हैं.

देखें मैच का लाइव स्कोर कार्ड

विकेट गिरने का सिलसिला

दूसरे ओवर की पहली गेंद पर कप्तान फिंच बिना खाता खोले ही जोफ्रा आर्चर की गेंद पर आउट हुए तो टूर्नामेंट में टीम की तरफ से सर्वाधिक स्कोर बनाने वाले वार्नर भी केवल 9 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन लौट गये. उन्हें वोक्स ने बैरिस्टो के हाथों कैच आउट कराया. इसके बाद वोक्स ने पीटर हैंड्सकॉम्ब को बोल्ड कर ऑस्ट्रेलिया को संकट में डाल दिया.

https://twitter.com/cricketworldcup/status/1149266610521288705

20 ओवरों की समाप्ति पर स्कोरबोर्ड पर ऑस्ट्रेलिया के खाते में तीन विकेट के नुकसान पर 78 रन जुटे थे.

राशिद ने एक ही ओवर में दो विकेट झटके

इसके बाद 28वें ओवर में आदिल राशिद की गेंद पर पहले ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर एलेक्स कैरी 46 रन बना कर आउट हुए तो इसके बाद इसी ओवर की अंतिम गेंद पर नए बल्लेबाज़ मार्कस स्टोइनिस भी बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गये.

https://twitter.com/ICC/status/1149281938252939264

इसी दौरान दूसरी छोर से क्रीज पर टिके हुए स्टीव स्मिथ ने अपना अर्धशतक पूरा किया. यह वनडे क्रिकेट में स्मिथ का 23वां और इस वर्ल्ड कप में चौथा अर्धशतक है.

https://twitter.com/ICC/status/1149284346613960704

35वें ओवर में जोफ्रा आर्चर ने एक बार फिर ऑस्ट्रेलियाई पारी को झटका दिया और उनकी गेंद पर ग्लेन मैक्सवेल 22 रन बना कर आउट हो गये.

https://twitter.com/cricketworldcup/status/1149289146239934465

इंग्लैंड अब तक नहीं बना चैंपियन

इंग्लैंड 1979, 1987 और 1992 में फ़ाइनल में पहुंच चुका है लेकिन हर बार उसे उप विजेता बनकर ही संतोष करना पड़ा है.

https://twitter.com/cricketworldcup/status/1149245706387017728

वहीं ऑस्ट्रेलिया 1975, 1987, 1996, 1999, 2003, 2007 और 2015 के फ़ाइनल में पहुंच चुका है, जिसमें से वह 1975 और 1996 में ही उपविजेता रहा, बाकी हर बार उसने ख़िताब पर कब्जा जमाया है.

Getty Images

इससे पहले बुधवार को पहले सेमीफ़ाइनल में भारत को हरा कर न्यूज़ीलैंड लगातार दूसरी बार फ़ाइनल में पहुंच गया है.

ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज़ डेविड वार्नर अब इस टूर्नामेंट के 10 मैचों में अब तक 647 रन बना चुके हैं. वहीं, गेंदबाज़ी में मिशेल स्टार्क 9 मैचों में 26 विकेटों के साथ इस वर्ल्ड कप में सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले गेंदबाज़ हैं.

https://twitter.com/cricketworldcup/status/1149239180444258305

दूसरी तरफ इंग्लिश टीम के अनुभवी बल्लेबाज़ जो रूट और जॉनी बेयरस्टो ने भी अब तक बेहतरीन प्रदर्शन किया है और टीम के लिए क्रमशः 500 और 462 रन बना चुके हैं. वहीं गेंदबाज़ी में जोफ्रा आर्चर ने इस मैच में फिंच को आउट करने तक 18 विकेट लिये हैं तो मार्क वुड ने 16.

18 रन से हार कर वर्ल्ड कप से बाहर हुआ भारत

विराट कोहली ने हार के बाद क्या कहा?

https://twitter.com/cricketworldcup/status/1149249026291851265

टीमें

ऑस्ट्रेलिया: एरॉन फिंच (कप्तान), जेसन बेहरनडार्फ, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), नाथन कल्टर नाइल, पैट कमिंस, मैथ्यू वेड, नाथन लॉयन, पीटर हैंड्सकॉम्ब, ग्लैन मैक्सवेल, केन रिचर्डसन, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, डेविड वार्नर, एडम जाम्पा.

इंग्लैंड: इयोन मोर्गन (कप्तान), मोइन अली, जोफ्रा आर्चर, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), जोस बटलर, टॉम कुरैन, लियाम डॉसन, लियाम प्लंकट, आदिल राशिद, जोए रूट, बेन स्टोक्स, जेम्स विंस, क्रिस वोक्स, मार्क वुड.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola