भारतीय महिला को लॉटरी ड्रॉ में मिला बंपर इनाम, जीते 32 लाख अमेरिकी डॉलर
Updated at : 05 Jul 2019 1:51 PM (IST)
विज्ञापन

दुबई: संयुक्त अरब अमीरात में एक भारतीय महिला ने मासिक लॉटरी ड्रा में 32 लाख अमरीकी डॉलर की भारी राशि जीती है. महिला का कहना है कि वह धन के एक हिस्से का उपयोग वंचित लोगों, खासकर महिलाओं के लिए करना चाहती हैं.शुक्रवार को मीडिया में आयी खबरों के मुताबिक ‘बिग टिकट अबू धाबी’ में […]
विज्ञापन
दुबई: संयुक्त अरब अमीरात में एक भारतीय महिला ने मासिक लॉटरी ड्रा में 32 लाख अमरीकी डॉलर की भारी राशि जीती है. महिला का कहना है कि वह धन के एक हिस्से का उपयोग वंचित लोगों, खासकर महिलाओं के लिए करना चाहती हैं.शुक्रवार को मीडिया में आयी खबरों के मुताबिक ‘बिग टिकट अबू धाबी’ में 1.2 करोड़ दिरहम जीतने वाली सोपना नायर ने कहा कि वह इन पैसों से अपने परिवार की सहायता करना चाहती हैं.
परिवार अचंभे में है
खलीज टाइम्स के मुताबिक, महिला ने कहा, ‘मैं कमजोर लोगों, विशेषकर महिलाओं की मदद करना चाहती हूं. मैंने हमेशा से, जो भी हो सकता था, छोटे-छोटे परोपकारी कार्य किये हैं. अब मुझे और अधिक कल्याण कार्य करने की वित्तीय आजादी है.’ केरल की रहने वाली नायर ने कहा कि यह खबर सुनकर वह और उसका परिवार अभी भी अचंभे में हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




