ePaper

भारतीय पर्यटकों के लिए अच्छी खबर: दुबई के हवाई अड्डों पर अब रुपये में किया जा सकेगा लेन-देन

Updated at : 04 Jul 2019 10:21 AM (IST)
विज्ञापन
भारतीय पर्यटकों के लिए अच्छी खबर: दुबई के हवाई अड्डों पर अब रुपये में किया जा सकेगा लेन-देन

दुबई : संयुक्त अरब अमीरात के एक नामचीन समाचार पत्र के अनुसार दुबई के सभी हवाई अड्डों पर भारतीय रुपये में लेनदेन किया जा सकेगा. सूत्रों के अनुसार भारतीय मुद्रा को लेनदेन के लिये स्वीकार किया जाना भारत से आने वाले पर्यटकों के लिये अच्छी खबर है क्योंकि उन्हें रुपये को दूसरी मुद्राओं में परिवर्तित […]

विज्ञापन

दुबई : संयुक्त अरब अमीरात के एक नामचीन समाचार पत्र के अनुसार दुबई के सभी हवाई अड्डों पर भारतीय रुपये में लेनदेन किया जा सकेगा. सूत्रों के अनुसार भारतीय मुद्रा को लेनदेन के लिये स्वीकार किया जाना भारत से आने वाले पर्यटकों के लिये अच्छी खबर है क्योंकि उन्हें रुपये को दूसरी मुद्राओं में परिवर्तित कराने के चलते बड़ी राशि गंवानी पड़ती थी. ‘गल्फ न्यूज’ समाचार पत्र की एक खबर के अनुसार, भारतीय मुद्रा दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के सभी तीनों टर्मिनल और अल मख्तूम हवाई अड्डे पर स्वीकार्य है.

हवाई अड्डे पर स्थित ड्यूटी फ्री दुकान के एक कर्मचारी ने समाचार पत्र को बताया कि "हां, हमने भारतीय रुपया लेना शुरू कर दिया है." खबर में कहा गया है कि पिछले साल दुबई हवाई अड्डे से लगभग 9 करोड़ यात्री गुजरे थे, इनमें 1.22 करोड़ भारतीय थे. भारतीय यात्रियों को इससे पहले तक दुबई हवाई अड्डे पर ड्यूटी फ्री दुकानों से खरीददारी के लिए सामान की कीमत डॉलर, दिरहम या यूरो में चुकानी पड़ती थी. खबर में कहा गया है कि रुपया दुबई में ड्यूटी फ्री दुकानों पर स्वीकार की जाने वाली 16वीं मुद्रा है. दिसंबर 1983 में दूसरी मुद्राओं को स्वीकार किये जाने की शुरुआत हुई थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola