ब्रिटेन की कोर्ट में विजय माल्या के प्रत्यर्पण पर सुनवाई आज
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

लंदनः ब्रिटेन की एक कोर्ट में भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या के प्रत्यर्पण मामले में मंगलवार को सुनवाई होगी. माल्या ने ब्रिटेन के गृह मंत्री साजिद जाविद द्वारा उनके प्रत्यर्पण के आदेश पर हस्ताक्षर करने के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील करने की अनुमति मांगी है. इससे पहले पांच अप्रैल को किंगफिशर एयरलाइंस के पूर्व प्रमुख […]
विज्ञापन
लंदनः ब्रिटेन की एक कोर्ट में भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या के प्रत्यर्पण मामले में मंगलवार को सुनवाई होगी. माल्या ने ब्रि��ेन के गृह मंत्री साजिद जाविद द्वारा उनके प्रत्यर्पण के आदेश पर हस्ताक्षर करने के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील करने की अनुमति मांगी है. इससे पहले पांच अप्रैल को किंगफिशर एयरलाइंस के पूर्व प्रमुख 63 वर्षीय माल्या के भारत प्रत्यर्पित होने के खिलाफ दायर याचिका को खारिज कर दी गयी थी.
माल्या ने कोर्ट में अपील की थी कि उसे भारत प्रत्यर्पित न किया जाए. अब इसी सप्ताह उनके नए आवेदन पर लंदन में रॉयल कोर्ट आफ जस्टिस की कोर्ट मौखिक सुनवाई करेंगी.
ब्रिटेन की कोर्ट में भारत सरकार की ओर से पक्ष रखने वाले क्राउस प्रॉसिक्यूशन सर्विस (सीपीएस) के एक प्रवक्ता ने इस बात की जानकारी दी. बता दें कि माल्या को कथित रूप से 9,000 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी और मनी लांड्रिंग के मामले का सामना करने के लिए भारत को सौंपा जाना है.
बंद हो चुकी किंगफिशर एयरलाइंस के पूर्व प्रमुख माल्या पहले ही दस्तावेज के जरिये अपील करने की छूट के मामले में ब्रिटेन के उच्च न्यायालय में हार चुके है. लंदन में रॉयल कोर्ट आफ जस्टिस के प्रशासनिक अदालत खंड की दो जजों की पीठ अप्रैल में दायर इस अपील पर सुनवाई करेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










