वोकेशनल कोर्स में नामांकन के लिए 28 तक मिलेंगे फॉर्म

रांची : मारवाड़ी कॉलेज में वोकेशनल कोर्स में नामांकन के लिए 28 जून तक फॉर्म मिलेंगे. वहीं भरे हुए फॉर्म दो जुलाई को दोपहर दो बजे तक जमा होंगे. कॉलेज में बीसीएम, एफडी, सीएनडी, बायोटेक्नोलॉजी (बीएससी व एमएससी) में मेरिट लिस्ट के आधार पर नामांकन होगा, जबकि अन्य विषयों के लिए नौ जुलाई को प्रवेश […]
रांची : मारवाड़ी कॉलेज में वोकेशनल कोर्स में नामांकन के लिए 28 जून तक फॉर्म मिलेंगे. वहीं भरे हुए फॉर्म दो जुलाई को दोपहर दो बजे तक जमा होंगे. कॉलेज में बीसीएम, एफडी, सीएनडी, बायोटेक्नोलॉजी (बीएससी व एमएससी) में मेरिट लिस्ट के आधार पर नामांकन होगा, जबकि अन्य विषयों के लिए नौ जुलाई को प्रवेश परीक्षा होगी.
मारवाड़ी कॉलेज ब्वॉयज सेक्शन में यह प्रवेश परीक्षा होगी. दिन के 11 बजे से 12.15 तक आइटी व बीबीए तथा दोपहर 01.15 से 02.30 बजे तक बीसीए व एमसीए की प्रवेश परीक्षा होगी. एमबीए के लिए जीडीपीआइ 10 व 11 जुलाई को दिन के साढ़े 10 बजे से अपराह्न साढ़े चार बजे तक होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




