पाकिस्तान में सिंधु नदी में वाहन गिरने से 14 लोग डूबे

Updated at : 24 Jun 2019 2:39 PM (IST)
विज्ञापन
पाकिस्तान में सिंधु नदी में वाहन गिरने से 14 लोग डूबे

पेशावर : उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान में एक पहाड़ी सड़क पर एक वाहन के सिंधु नदी में गिर जाने के कारण उसमें यात्रा कर रहे कम से कम 14 लोग डूब गये. पुलिस ने बताया कि यह घटना खैबर पख्तूनख्वाह के कोलई पलास कोहिस्तान के शलकान अबाद इलाके में रविवार को उस समय हुई, जब 21 लोगों […]

विज्ञापन

पेशावर : उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान में एक पहाड़ी सड़क पर एक वाहन के सिंधु नदी में गिर जाने के कारण उसमें यात्रा कर रहे कम से कम 14 लोग डूब गये. पुलिस ने बताया कि यह घटना खैबर पख्तूनख्वाह के कोलई पलास कोहिस्तान के शलकान अबाद इलाके में रविवार को उस समय हुई, जब 21 लोगों को लेकर जा रहा वाहन पहाड़ी सड़क पर संतुलन खो जाने से और सिंधु नदी में गिर गया.

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के हवाले से डॉन समाचार पत्र ने खबर दी है कि ‘सड़कों की खराब स्थिति के कारण वाहन सिंधु नदी में गिर गया.’ उन्होंने बताया कि कुछ लोग गिर रहे वाहन से कूदने में सफल रहे और इनमें से अधिकांश लोगों को मामूली चोटें आयी हैं.

कोलई-पलास के जिला पुलिस अधिकारी मोहम्मद इफ्तिखार ने बताया कि सोमवार को नदी से पांच और लोगों का शव बरामद करने के बाद मरने वालों की संख्या 14 हो गयी है. उन्होंने बताया, ‘पुलिसकर्मी और स्थानीय लोग बचाव अभियान में भाग ले रहे हैं. छलांग लगाने वाले सात लोग घायल हैं और उन्हें एक अस्पताल ले जाया गया है.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola