USA : न्यूजर्सी में बार के बाहर गोलीबारी में 10 जख्मी

ट्रेंटन : अमेरिका में न्यू जर्सी की राजधानी में कम से कम दो बंदूकधारियों ने एक बार के बाहर भीड़ पर गोलीबारी की, जिसमें 10 लोग जख्मी हो गये. इनमें से दो लोगों की हालत नाजुक है. हालांकि, गोलीबारी की मंशा का पता नहीं चल सका है. मरसर काउंटी के अभियोजक एंजेलो ओनोफ्री ने बताया […]
ट्रेंटन : अमेरिका में न्यू जर्सी की राजधानी में कम से कम दो बंदूकधारियों ने एक बार के बाहर भीड़ पर गोलीबारी की, जिसमें 10 लोग जख्मी हो गये. इनमें से दो लोगों की हालत नाजुक है. हालांकि, गोलीबारी की मंशा का पता नहीं चल सका है.
मरसर काउंटी के अभियोजक एंजेलो ओनोफ्री ने बताया कि ट्रेंटन में शुक्रवार देर रात 12:25 बजे रमॉनेरोज लिकर एंड बार के पास एक गाड़ी आकर रुकी और उसमें सवार व्यक्ति ने 30 से ज्यादा गोलियां चलायीं और फरार हो गये.
पांच पुरुषों और पांच महिलाओं को गोलियां लगी हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. दो पुरुषों की हालत नाजुक बतायी जा रही है. पुलिस निदेशक शैला कॉले ने बताया कि ये लोग रात में मौज-मस्ती के लिए वहां गये थे. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




