पाकिस्तानी क्रिकेटर आसिफ अली की बेटी का कैंसर से इंतकाल
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

लीड्सः पाकिस्तानी बल्लेबाज आसिफ अली की दो साल की बेटी का अमेरिका में कैंसर के इलाज के दौरान निधन हो गया जिसकी वजह से वह इंग्लैंड दौरा बीच में ही छोड़कर जायेंगे. आसिफ पाकिस्तान टीम का हिस्सा थे जो विश्व कप से पहले पांच मैचों की वनडे सीरीज खेलने के लिए इंग्लैंड गई थी. पाकिस्तान […]
विज्ञापन
लीड्सः पाकिस्तानी बल्लेबाज आसिफ अली की दो साल की बेटी का अमेरिका में कैंसर के इलाज के दौरान निधन हो गया जिसकी वजह से वह इंग्लैंड दौरा बीच में ही छोड़कर जायेंगे. आसिफ पाकिस्तान टीम का हिस्सा थे जो विश्व कप से पहले पांच मैचों की वनडे सीरीज खेलने के लिए इंग्लैंड गई थी. पाकिस्तान सुपर लीग में आसिफ की टीम इस्लामाबाद युनाइटेड के बयान के अनुसार आईएसएलयू परिवार की संवेदनायें आसिफ के साथ है जिसने अपनी बेटी खो दी है.
आसिफ काफी मजबूत है और हम सभी के लिये प्रेरणा है. आसिफ ने इंग्लैंड के खिलाफ श्रृंखला में दो अर्धशतक जमाये हैं. वह पाकिस्तान की विश्व कप टीम के प्रारंभिक सदस्यों में नहीं है हालांकि अंतिम 15 की घोषणा के लिये 23 मई तक का समय है. आसिफ की बेटी एक स्टेज फोर कैंसर से जूझ रही थी. आसिफ ने कुछ वक्त पहले ट्वीट कर अपने प्रशंसकों से उसके लिए दुआ करने की गुजारिश की थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










